फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्माष्टमी पर रंग-बिरंगी रोशनी से नहाएंगे ब्रज के आठ हजार मंदिर, शुभ घड़ी में एक साथ होगा शंखनाद

Sun, 18 Aug 2019 01:26 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 18 Aug 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
janmashtami 2019 grand celebrations in mathura vrindavan
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या के दीपोत्सव, बरसाना के रंगोत्सव के बाद अब मथुरा में दिव्य और भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस बार भगवान के जन्मोत्सव की घड़ी पर पूरे ब्रज में एक साथ शंखनाद होगा। सभी आठ हजार मंदिरों को रंग-बिरेगी रोशनी से सजाया जाएगा। कान्हा के शहर में हर प्रवेश द्वार पर दूर-दराज से आने वाले भक्तों का स्वागत होगा। पुष्प वर्षा कराने की तैयारी भी सरकार कर रही है। सभी तीर्थों पर राधे-राधे की धूम रहेगी। 
janmashtami 2019 grand celebrations in mathura vrindavan
श्रीकृष्ण जन्मस्थान - फोटो : अमर उजाला
ब्रज तीर्थ विकास परिषद और प्रशासन का अनुमान है कि 20 लाख से भी ज्यादा श्रद्धालु श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। उत्तर प्रदेश के साथ ही हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, मध्यप्रदेश, पंजाब, बिहार, उत्तराखंड समेत सभी प्रांतों से भक्त आएंगे। इनके पहुंचने का सिलसिला 22 अगस्त से ही शुरू हो जाएगा। ब्रज तीर्थ विकास परिषद, पर्यटन विभाग और संस्कृति विभाग मिलकर कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। जिला पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा ने बताया कि भगवान की लीलाओं का प्रदर्शन भी किया जाएगा। 
janmashtami 2019 grand celebrations in mathura vrindavan
शंखनाद के लिए की जा रही अपील - फोटो : अमर उजाला
इस बार श्रीकृष्म के जन्मोत्सव की घड़ी पर सभी मंदिरों में एक साथ शंखनाद होगा। इसके लिए लोगों से अपील भी की जा रही है। मंदिरों में भी घंटे घड़ियाल एक साथ बजाए जाएंगे। मंदिर प्रशासन के साथ भी अफसर लगातार बात कर रहे हैं। कुछ संस्कृत विद्यालय और गुरूकुल का भी सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
janmashtami 2019 grand celebrations in mathura vrindavan
श्रीकृष्ण जन्मस्थान - फोटो : amar ujala
मथुरा के हर प्रवेश द्वार को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया जाएगा। इसके लिए भी मार्गों का चिन्हीकरण कर लिया गया है। लाइटों को लगाया जा रहा है। मथुरा के सभी प्रमुख मार्ग भी सजाए जाएंगे। कुछ स्थानों पर तो अभी से लाइटिंग शुरू भी कर दी गई है। हाईवे और एक्सप्रेसवे को टच करने वाले रास्ते भी सुंदर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
janmashtami 2019 grand celebrations in mathura vrindavan
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। कहां किस तरह से आयोजन हो रहा है उसकी पूरी जानकारी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों अफसरों की मीटिंग लेकर साफ कहा था कि आयोजन में किसी प्रकार की कमी रहनी नहीं चाहिए। जन्मोत्सव पर इस तरह के आयोजन हों कि मथुरा में आने वाले लोग याद रखें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed