{"_id":"5d58f98b8ebc3e89791f111d","slug":"flood-situation-due-to-water-level-increasing-of-yamuna-and-chambal-river-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: यमुना में उफान, खतरे के निशान के करीब पहुंची चंबल नदी, कई गांवों का संपर्क टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: यमुना में उफान, खतरे के निशान के करीब पहुंची चंबल नदी, कई गांवों का संपर्क टूटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 18 Aug 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
बाढ़ के पानी में डूबा सूचना बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यमुना के जलस्तर में लगातार तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए यमुना किनारे आठ चौकी बना दी गई हैं, उन पर कर्मचारी भी तैनात कर दिए गए हैं। वहीं कोटा बैराज से छोडे़ गए 1.62 लाख क्यूसेक पानी के कारण बाह में चंबल नदी उफान के बाद खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। इससे बाह के छह गांवों का मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।
2 of 6
यमुना में तेजी से बढ़ रहा जलस्तर
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को यमुना का जलस्तर 486 फुट के आंकड़े को पार कर दिया। यमुना के दोनों किनारों तक पानी पहुंच गया है। एसडीएम सदर अभिषेक कुमार ने बताया कि कैलाश मंदिर, अमर विहार पुलिस चौकी, पाईया घाट दयालबाग, बल्केश्वर घाट, तनौरानूरपु, समौगर, आगरा फोर्ट, करमना इनमें शामिल है।
3 of 6
उफान पर बह रही चंबल नदी
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान में भारी बारिश के कारण कोटा बैराज से छोड़ा गया 1.62 लाख क्यूसेक पानी बाह की सीमा में पहुंच गया था। इसके कारण 24 घंटे में चंबल का जलस्तर 7 मीटर बढ़कर 131 पर पहुंच गया है। चंबल में उफान से तटीय गांव हथकांत, उदयपुर खुर्द, कमौनी, झरनापुरा, जेबरा, पुरा शिवलाल, पुरा डाल, उमरैठापुरा, क्यौरी, रेहा आदि 34 गांवों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
- फोटो : अमर उजाला
बाढ़ के कारण बाह क्षेत्र के छह गांवों गुढ़ा, गोहरा, रानीपुरा, भटपुरा , मऊ की मढै़या, डगौरा का मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। कई और गांवों में भी ऐसे ही हालात हैं। शनिवार दोपहर को एडीएम वित्त एवं राजस्व रमेश चंद्र, एसडीएम महेश प्रकाश गुप्ता, तहसीलदार हेमचन्द्र शर्मा ने प्रभावित गांवों का जायजा लिया।
विज्ञापन
5 of 6
तेजी से बढ़ रहा चंबल नदी का जल स्तर
- फोटो : अमर उजाला
चंबल नदी के उफान से प्रभावित लोगों को विस्थापित करने के लिए आठ बाढ़ चौकियां मंसुखपुरा, पिनाहट, उमरैठा, बासौनी, सिमराई, पुरा भगवान, खेड़ाराठौर और नंदगवां में गठित की गई है। इन चौकियों पर नदी किनारे के 38 गांवों के लोगों को जरूरत पड़ने पर विस्थापित किया जाएगा। चौकियां बनाने के लिए गांव के परिषदीय स्कूलों का अधिग्रहण किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।