फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Barat 2024: आगरा में निकली प्रख्यात राम बरात, प्रभु की छवि अपलक निहार...भक्त हुए बलिहार, देखें तस्वीरें

Sun, 29 Sep 2024 07:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 29 Sep 2024 07:54 AM IST
विज्ञापन
Janakpuri 2024 Historical ram barat in Agra
राम बरात आगरा - फोटो : अमर उजाला
जगमग रोशनी, ठंडी बहती हवा, चारों ओर भक्तिमय संगीत के साथ जोश, उल्लास और उत्साह। यह नजारा रहा श्रीराम की बरात का। दशरथ नंदन मयूर वाहन पर सवार हुए, तो वातावरण श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। प्रभु के साथ भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न भी सजे थे। बराती स्वर्गलोक के देवता और झूमते-गाते भक्त भी बने।


लाला चन्नोमल की बारादरी (मन:कामेश्वर गली) से बरात का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, चौ.बाबूलाल और मेयर हेमलता दिवाकर ने प्रभु श्रीराम की आरती कर किया। शनिवार को दोपहर दो बजे से ही राम बरात की झांकियां निकलने लगी थीं। सभी को प्रभु श्रीराम की एक झलक पाने का इंतजार रहा।
Janakpuri 2024 Historical ram barat in Agra
राम बरात आगरा - फोटो : अमर उजाला
रात 8 बजे मयूर वाहन पर रघुनंदन विराजमान हुए। प्रभु की एक झलक पाने के लिए नगरवासी आतुर नजर आए। दूरदराज के श्रद्धालु भी शामिल हुए। भरत व शत्रुघ्न कमल की और लक्ष्मण शेषनाग की आकृति वाले रथ पर सवार हुए। प्रभु राम की सवारी के आगे बैंड संगीत की मधुर ताल छेड़ता दिखा।
Janakpuri 2024 Historical ram barat in Agra
राम बरात आगरा - फोटो : अमर उजाला
बरात रावतपाड़ा से जौहरी बाजार, सुभाष बाजार, दरेसी नंबर 1 व 2, छत्ता बाजार, कचहरी घाट, बेलनगंज, पथवारी, धूलियागंज, सिटी स्टेशन रोड, घटिया, फुलट्टी बाजार, सेब का बाजार, किनारी बाजार होकर रावतपाड़ा पर संपन्न हुई। यहां से बरात ने जनकपुरी कोठी मीना बाजार शाहगंज के लिए प्रस्थान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Janakpuri 2024 Historical ram barat in Agra
राम बरात आगरा - फोटो : अमर उजाला
बच्चों में गजब का उत्साह रहा। वह अभिभावकों के साथ बरात में पहुंचे। छोटे बच्चे परिजन के कंधों पर बैठे दिखे। खेल-खिलौने और खाने-पीने के सामान का आनंद लिया।
विज्ञापन
Janakpuri 2024 Historical ram barat in Agra
राम बरात आगरा - फोटो : अमर उजाला
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, प्रवीन स्वरूप, अंजूल बंसल, तारा चंद, मुकेश जौहरी, आनंद मंगल, प्रकाश चंद, टीएन अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, संजय सिंघल, रामकिशन अग्रवाल, भगवान दास बंसल, विष्णु दयाल, मुकेश कुमार अग्रवाल, विजय प्रकाश अग्रवाल, अशोक कुमार राठी, विनोद कुमार जौहरी आदि ने व्यवस्था संभाली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed