{"_id":"66ee8b98553cb4595f09d487","slug":"elephant-appreciation-day-2024-jumbo-fruit-feast-in-honor-of-elephants-2024-09-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हाथी प्रशंसा दिवस 2024: हाथियों के सम्मान में 'जंबो' फ्रूट फीस्ट, यहां मनाया गया ये शानदार उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी प्रशंसा दिवस 2024: हाथियों के सम्मान में 'जंबो' फ्रूट फीस्ट, यहां मनाया गया ये शानदार उत्सव
Sat, 21 Sep 2024 02:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 21 Sep 2024 02:32 PM IST
विज्ञापन
Elephant Appreciation Day 2024
- फोटो : wild life sos
Elephant Appreciation Day 2024: हर साल 22 सितंबर को हाथी प्रशंसा दिवस मनाया जाता है, जो इन शानदार जानवरों को स्वीकार करने, उन्हें संजोने एवं उनके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए समर्पित है। हाथी भी प्रकृति का एक अभिन्न अंग हैं। इस अवसर पर वाइल्डलाइफ एसओएस ने वैश्विक कार्यक्रम 'ऐली अर्थ वॉक' और मथुरा में अपने हाथी संरक्षण और देखभाल केंद्र में रह रहे हाथियों के लिए एक भव्य फलों की दावत आयोजित की।
Elephant Appreciation Day 2024
- फोटो : wild life sos
इस विशेष अवसर को चिह्नित करने के लिए, एनजीओ की टीम ने मथुरा में हाथी संरक्षण और देखभाल केंद्र, जो बचाए गए हाथियों के लिए एक अभयारण्य है, उसमें रह रहे अपने निवासी हाथियों के लिए एक विशाल फलों की दावत का भी आयोजन किया।
Elephant Appreciation Day 2024
- फोटो : wild life sos
पूरे झुंड में मादा हथनी एम्मा, माया, फूलकली, चंचल, बिजली और लक्ष्मी और नर हाथी संजय और सूरज शामिल थे, जिन्होंने 'जंबो' फलों की दावत खाई। तरबूज, पपीता, गन्ना, केले और कद्दू का भव्य वितरण स्थानीय हाथियों के लिए एक आनंददायक उपहार था, जिससे उनका दिन और भी खास हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Elephant Appreciation Day 2024
- फोटो : wild life sos
वाइल्डलाइफ एसओएस की सह-संस्थापक और सचिव, गीता शेषमणि ने कहा कि इन सभी हाथियों को एक दर्दनाक अतीत से बचाया गया है और अब वे हमारी दीर्घकालिक देखभाल में हैं। इन हाथियों की देखभाल करने वाले कर्मचारियों ने हाथियों के लिए इतना भव्य फल भोज तैयार करने में बहुत समय और कड़ी मेहनत की है।
विज्ञापन
Elephant Appreciation Day 2024
- फोटो : wild life sos
वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ, कार्तिक सत्यनारायण ने कहा कि एलिफेंट अर्थ वॉक के पीछे मुख्य विचारों में से एक है कि सभी मार्गों पर जंगली जानवरों का भी समान अधिकार है। हाथी पूरे विश्व में मौजूद सबसे बड़ा जानवर है, इसलिए उनका इस अधिकार पर निश्चित रूप से दावा है। एली अर्थ वॉक पहल उस अधिकार के बारे में अधिक जागरूकता फैलाने का हमारा तरीका है।