फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jaipur G-Club Firing Call on WhatsApp threat on social media demanded five crore rupees

Jaipur G-Club Firing: व्हाट्स पर कॉल, सोशल मीडिया पर धमकी, पांच करोड़ रुपये की थी डिमांड

Tue, 31 Jan 2023 12:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 31 Jan 2023 12:18 PM IST
विज्ञापन
Jaipur G-Club Firing Call on WhatsApp threat on social media demanded five crore rupees
होटल - फोटो : अमर उजाला
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जयपुर के होटल मालिक अक्षय गुरनानी को आठ जनवरी को व्हाट्सएप कॉल किया थे। कॉल करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा और बीकानेर निवासी बताया था। धमकी दी थी कि 5 करोड़ नहीं दोगे तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। इसके बाद वॉयस मैसेज भेजा। इसमें कहा था कि फोन का जवाब नहीं दोगे तो आवाज गायब हो जाएगी। इसके बाद इंटरनेट कॉलिंग से लॉरेंस बिश्नोई ने धमकी दी थी। कहा था कि रोहित गोदारा की बात पूरी कर देना। नहीं तो जान से हाथ धोना पड़ेगा।
विज्ञापन

फायरिंग के बाद चिट्ठी भी फेंकी गई

होटल मालिक पर फायरिंग के बाद एक चिट्ठी भी फेंकी गई थी। इसमें लिखा था कि ये सिर्फ समाचार था, एक करोड़ नहीं दिए तो जान से मारेंगे। मामले में रितिक बॉक्सर, अनमोल बिश्नोई, रोहित गोदारा और लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।
विज्ञापन


 

जेल से चला रहा गैंग 

दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद होने के बावजूद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई अपना गैंग चला रहा है। वह लगातार रंगदारी और धमका रहा है। जयपुर के होटल मालिक को भी कॉल आया था। पुलिस को आशंका है कि लॉरेंस ने कॉल जेल से खुद ही किया था। अभी जांच जारी है।

Jaipur G-Club Firing Call on WhatsApp threat on social media demanded five crore rupees
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

उत्तर भारत में बड़ा नाम 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर भारत में लॉरेंस बिश्नोई बड़ा नाम है। उसने अपना बड़ा नेटवर्क खड़ा कर लिया है। लॉरेंस बिश्नोई ने चंडीगढ़ में छोटे-मोटे झगड़ों से अपनी शुरूआत की थी। इसके बाद गोलियां चलाकर अपराध की दुनिया में अपनी जगह बनाई। इससे वह जेल भी गया। उसने अपना डर अलग-अलग इलाके में कायम करना शुरू कर दिया। उसने विदेशी मोबाइल भी मंगवाए। सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हो गया। उसके फॉलोअर्स की संख्या भी बढ़ गई।
विज्ञापन

बिश्नोई के खिलाफ नहीं मिलते सबूत 

उसने अपने गैंग में युवाओं को जोड़ना शुरू कर दिया। उन्हें हथियार और कारतूस तक उपलब्ध कराता था। उसकी पहचान बड़े लोगों से है। वह अपने गैंग के शूटर से कभी मिलता नहीं है। बस हथियार पहुंचा देता है। इस कारण उसके खिलाफ कोई सुबूत नहीं मिलता है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की थी। इस गैंग ने अभिनेता सलमान खान सहित यूपी के नेता की भी रेकी की थी। नेता की हत्या का प्लान भी बनाया गया था। गैंग पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में भी पैर पसार रहा था।

जयपुर पुलिस कर रही पूछताछ

आगरा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य क्या करने आए थे, यह पुलिस पता कर रही है। उनकी गिरफ्तारी की जानकारी पर जयपुर पुलिस की विशेष टीम पहुंच गई। दोनों पुलिस टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Jaipur G-Club Firing Call on WhatsApp threat on social media demanded five crore rupees
आईडी से जिम्मेदारी ली गई - फोटो : अमर उजाला

रितिक बॉक्स की आईडी से ली थी जिम्मेदारी

गोलीकांड के बाद रितिक बॉक्स नाम की आईडी से जिम्मेदारी ली गई थी। इसमें लिखा था कि राम जयपुर, यह जी क्लब पर जो फायरिंग हुई है, वह मैंने रितिक बॉक्स, अनमोल बिश्नोई ने करवाई है। याद रहे सबका नंबर आएगा। जय बलकारी, एलबी गैंग, रितिक बॉक्सर।

जयपुर में वारदात कर भागे थे आगरा

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इन्हीं शूटरों ने जयपुर में होटल मालिक पर फायरिंग की थी। घटना के बाद ही आगरा आ गए थे। किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहे थे। पुलिस को दोपहर 12:30 बजे सूचना मिली थी। इस पर घेराबंदी की। इसके बाद पकड़ लिया गया। उनके साथ जुड़े और भी लोगों के बारे में जानकारी की जा रही है। पुलिस अभी कुछ और लोगों को गिरफ्तार कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed