फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत की मेहमाननवाजी से गदगद हुईं डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका, बोलीं दोबारा ताज देखने की हसरत

Tue, 25 Feb 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 25 Feb 2020 12:11 AM IST
सार

जैसा तस्वीरों में नजर आता है, ताज उससे कहीं ज्यादा हसीन है

विज्ञापन
Ivanka Trump Will See Taj Mahal Again Said Thanks To Modi
पति के साथ डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप - फोटो : अमर उजाला
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ताजमहल का दीदार पूरे परिवार के साथ किया। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया थीं तो ताज में बेटी इवांका और दामाद जैरेड भी मौजूद रहे। ट्रंप की बेटी इवांका प्रोटोकॉल के कारण ताज के मुख्य गुंबद में नहीं जा सकीं। वह सेंट्रल टैंक पर डायना बेंच से आगे नहीं गईं। ताज को देखकर अचंभित इवांका ने कहा कि वह ताजमहल देखने दोबारा आएंगी।
Ivanka Trump Will See Taj Mahal Again Said Thanks To Modi
ताजमहल के फाउंटेन से फोटो खिंचातीं इवांका - फोटो : अमर उजाला
इवांका ट्रंप ने ताज कि रॉयल गेट पर पहुंचते ही अपने आईफोन से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वह सबसे ज्यादा अचंभे में तब पड़ीं जब उन्होंने रॉयल गेट के मुख्य आर्च से अंदर आते ही ताज की विशाल इमारत को महसूस किया। 
 
Ivanka Trump Will See Taj Mahal Again Said Thanks To Modi
इवांका और जैरेड ने किया ताजमहल का दीदार - फोटो : ani
पति जैरेड के साथ उन्होंने सेल्फी ली और कहा कि जैसा तस्वीरों में नजर आता है, ताज उससे कहीं ज्यादा हसीन है। जीवन में एक बार ताज देखने की उनकी हसरत थी जो पूरी हो गई। डायना बेंच पर वह सोशल मीडिया के लिए लाइव वीडियो बनाती रहीं। मुख्य गुंबद के बारे में उन्होंने गाइड कमल कांत गुप्ता से जानकारी ली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ivanka Trump Will See Taj Mahal Again Said Thanks To Modi
इवांका ट्रंप - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल देखने की हसरत पूरी करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रिया। भारत की बेहतरीन और दिल को छू लेने वाली मेहमाननवाजी के लिए धन्यवाद। मैं दोबारा ताज देखने आऊंगी। -इवांका ट्रंप
विज्ञापन
Ivanka Trump Will See Taj Mahal Again Said Thanks To Modi
ताजमहल के सामने तस्वीरें खिंचवाते ट्रंप और मेलानिया - फोटो : ANI
आगरा के टूरिस्ट गाइड कमल कांत गुप्ता ने इवांका ट्रंप और जेरेड कुश्नर को ताज दिखाया। पति जेरेड के साथ इवांका बेहद रोमांचित नजर आईं। कई बार सेल्फी ली, फोटो खिंचवाए। कमल कांत गुप्ता ने बताया कि वह इससे पहले अमेरिका के वाइस प्रेसिडेंट और अमेरिकी राजदूत को ताज दिखा चुके हैं, लेकिन यह दौरान अनूठा और यादगार है। मुमताज की कहानी को लेकर इवांका ने ज्यादा रुचि ली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed