{"_id":"5eef80e28ebc3e42c0412720","slug":"international-yoga-day-2020-amar-ujala-yoga-camp-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में खुद को ऐसे रखें स्वस्थ, अमर उजाला के शिविर में योगाचार्य ने बताए आसन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में खुद को ऐसे रखें स्वस्थ, अमर उजाला के शिविर में योगाचार्य ने बताए आसन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा में अमर उजाला के 'कोरोना से जंग...योग के संग' कार्यक्रम के तहत सिकंदरा हाइवे स्थित डावर शू फैक्टरी के मैदान में लगाए गए शिविर में लोगों ने जमकर ठहाके लगाए। योग आचार्य देवेंद्र धाकरे ने लोगों को निरोगी रहने के लिए भ्रामरी, कपालभाति, गोमुखासन, मंढुकासन अनुलोम-विलोम, सूर्य नमस्कार समेत कई प्राणायाम और योगासन कराए।
योग शिविर का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि उद्यमी पूरन डावर ने कहा कि जिम में कसरत करने से शरीर मजबूत हो सकता है, लेकिन योग से निरोगी काया बनेगी। उन्होंने कहा कि सोमवार से रोजाना अपनी फैक्टरी के कर्मचारियों को रोजाना 10 मिनट का योग अनिवार्य रूप से कराएंगे।
3 of 5
योगाचार्य देवेंद्र धाकरे
- फोटो : अमर उजाला
योग आचार्य देवेंद्र धाकरे ने कहा कि योग को जीवन का हिस्सा बनाएं, इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, मधुमेह-सांस रोग समेत अन्य बीमारियों से भी बचाव होता है। इससे कोरोना वायरस शरीर पर प्रभावी नहीं होता और बचाव भी होता है। रोजाना एक घंटे योग करने से मानसिक-शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहता है। मधुमेह, मोटापा, पेट रोग जैसी बीमारियां नहीं होती।
करकुंज की शालिनी शर्मा ने बताया कि मेरा लगातार वजन बढ़ रहा था, ऐसे में दो साल से नियमित योग कर रही हैं, इससे उनका वजन कम हुआ है, शरीर को नई ऊर्जा मिलती है। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी की दीपा धाकरे ने कहा कि योग से दिन की शुरुआत होती है। योग से तनाव नहीं होता। मानसिक स्वास्थ्य और निरोगी रहने के लिए योग सबसे कारगर औषधि है।
विज्ञापन
5 of 5
अमर उजाला के शिविर में योग करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
योग शिविर में आए राजन सिंह ने कहा कि वो जिम जाते थे, उससे मसल्स तो बनने लगी, लेकिन शरीर में स्फूर्ति नहीं रहती थी, अब योग करने बेहतर फिटनेस हुई है। सीपी सिंह ने कहा कि योग करने से पेट के विकार नहीं हो रहे हैं, मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिली है। मैंने योग को नियमित और अनिवार्य बना लिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।