{"_id":"5eef24d68ebc3e42b9253759","slug":"devotees-take-bath-in-surya-kund-after-surya-grahan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Surya Grahan 2020: ग्रहण समाप्ति के बाद सूर्यकुंड में स्नान कर कमाया पुण्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Surya Grahan 2020: ग्रहण समाप्ति के बाद सूर्यकुंड में स्नान कर कमाया पुण्य
Sun, 21 Jun 2020 03:01 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 21 Jun 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
सोरों के सूर्य कुंड में स्नान करते श्रद्घालु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को पड़े सूर्य ग्रहण को लेकर लोगों के बीच काफी कौतूहल था। लोगों में ग्रहण को देखने की उत्सुक्ता थी वहीं कुछ लोग डरे हुए भी थे। जनपद में कई लोगों ने दूरबीन, चश्मा और एक्स रे फिल्म की मदद से सूर्यग्रहण के अद्भुत नजारे को देखा। ग्रहण के कारण शनिवार की देर रात से सूतक लगते ही मंदिरों के कपाट बंद हो जाने से भक्त मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए नहीं जा सके। सायं के समय ही मंदिरों में संध्या आरती हुई।
ग्रहणकाल में बंद सूर्य मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
धार्मिक मान्यताओं के चलते लोगों ने अपने घरों पर भी पूजा पाठ नहीं किया। ग्रहण के मोक्ष हो जाने के बाद साफ सफाई के बाद ही घरों के मंदिरों के कपाट खोले। राशियों पर ग्रहण के प्रभाव को देखते हुए लोगों ने उपाय किए। इसके साथ ही निर्धनों को दान दक्षिणा दी। सायं के समय मंदिरों के कपाट खुलने पर पुजारियों ने सांध्य कालीन आरती की।
कासगंज में ग्रहण के दौरान सूर्य
- फोटो : अमर उजाला
ग्रहण का असर बाजारों में भी दिखाई दिया। अवकाश के चलते वैसे बाजार तो बंद रहे, लेकिन लोगों ने ग्रहण काल में घर से बाहर निकलने में परहेज रखा। काफी कम लोग ही सड़कों पर दिखाई दिए। मंदिरों के बंद रहने से फूल, प्रसाद आदि के विके्रता मायूस हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रहण के बाद हुई सूर्य मंदिर की साफ-सफाई
- फोटो : अमर उजाला
ग्रहणकाल के दौरान सूरज की तेज रोशनी मंद पड़ गई और धूप छांव का अलग अलग नजारा भी दिखाई दे रहा था। सूरज की तपिश भी कम हुई। ग्रहण मोक्ष के बाद यह तपिश बढ़ गई और रोशनी भी तेज हो गई।
विज्ञापन
ग्रहण के बाद सूर्यकुंड में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया
- फोटो : अमर उजाला
आषाढ अमावस्या के अवसर पर रविवार को हरिपदी के गंगा घाट सूने रहे। सुबह 10 बजकर 20 मिनट से सूर्यग्रहण पड़ने के कारण लोग घरों में ही बैठकर प्रभु का स्मरण कर कोरोना महामारी से देश को उबारने की प्रार्थना करते रहे। रात्रि में ही सूतक लग जाने के कारण सोरों में मंदिरों के कपाट नहीं खुले।