फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला दिवसः जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की कमान संभाल रहीं महिलाएं, देखें तस्वीरें

Sun, 08 Mar 2020 01:02 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 08 Mar 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
International Women's day: Women Staff drive The Jodhpur-Howrah Express
जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के स्टॉफ को सम्मानित करते रेल अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद के टूंडला में महिला दिवस के मौके पर नारीशक्ति ने जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन चलाई। रविवार को ट्रेन के स्टाफ को रेल अधिकारियों ने सम्मानित भी किया। 

 
International Women's day: Women Staff drive The Jodhpur-Howrah Express
स्टॉफ को सम्मानित करते रेल अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
टूंडला जंक्शन पर रविवार को जब जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस पहुंची तो यहां महिला दिवस के मौके पूरी गाड़ी महिला रेलकर्मियों के हवाले की गई। गाड़ी की चालक अर्चना कुमारी, निधि शुक्ला, गार्ड भानु क्षत्री, टीटीई पुष्पलता, भाग्यश्री, आरपीएफ में नेहापाल, रचना पटेल, लक्ष्मीसिंह थी।   
 
International Women's day: Women Staff drive The Jodhpur-Howrah Express
आरपीएफ अधिकारी को सम्मानित करते रेलवे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान रेल चालक अधिकारी, गार्ड अधिकारी एवं अन्य मौजूद रहे। महिला रेलकर्मियों ने प्रयेक क्षेत्र में आधी आबादी को आगे आने के लिए आह्वान किया और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
International Women's day: Women Staff drive The Jodhpur-Howrah Express
महिला स्टॉफ - फोटो : अमर उजाला
जोधपुर से चलकर गाड़ी टूंडला जंक्शन पहुंची। यहां ट्रेन में महिला स्टाफ सवार हुआ और गाड़ी रवाना की गई। स्टेशन अधीक्षक अमर सिंह ने गुलाब का फूल भेंट किया और ट्रेन को रवाना किया।
विज्ञापन
International Women's day: Women Staff drive The Jodhpur-Howrah Express
जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के स्टॉफ को सम्मानित करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
टूंडला से जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस को रवाना करने से पहले यहां मौजूद यात्रियों ने भी महिला स्टाफ का स्वागत किया। टूंडला जंक्शन पर यात्रियों ने महिलाओं की हौसला अफजाई की। इस ट्रेन को टूंडला का महिला स्टाफ कानपुर तक लेकर जाएगा। इसके बाद कानपुर से इलाहाबाद के लिए महिलाओं का दूसरा स्टाफ शामिल होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed