फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Women's Day: महिला सशक्तिकरण की मिसाल हैं 24 वर्षीय पावनी, अमेरिका में फहराएंगी भारत का परचम

Fri, 08 Mar 2019 11:59 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Mar 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
international women's day Pawani Khandelwal will address the program of the Economic Order in USA
महिला उद्यमी पावनी खंडेलवाल - फोटो : फेसबुक
मथुरा की रहने वाली 24 वर्षीय पावनी खंडेलवाल अमेरिका में महिला उद्यमिता को लेकर होने वाले कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। पावनी देशभर से अकेली महिला हैं, जिन्हें 22 मार्च से वाशिंगटन में शुरू हो रहे इकनोमिक आर्डर के प्रोग्राम के लिए चुना गया है। यह कार्यक्रम वाशिंगटन और शिकागो में फ्रेडरिक नोमन फाउंडेशन द्वारा महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जाएगा।
international women's day Pawani Khandelwal will address the program of the Economic Order in USA
महिला उद्यमी पावनी खंडेलवाल - फोटो : फेसबुक
वाशिंगटन और शिकागो में यह कार्यक्रम सप्ताह भर तक चलेगा। इसमें पावनी महिला संचालित उद्यम, मेंटरशिप, नेटवर्किंग और महिलाओं के लिए वित्त पोषण के अवसर, महिलाओं की सामाजिक अपेक्षाओं और दायित्वों, उद्यमशीलता कौशल निर्माण और शिक्षा आदि विषयों पर अपने विचार रखेंगी। कार्यक्रम में दुनियाभर से केवल 10 महिलाओं को चुना गया है। पावनी ने इस उपलब्धि को हासिल कर भारत का गौरव बढ़ाया है।
international women's day Pawani Khandelwal will address the program of the Economic Order in USA
महिला उद्यमी पावनी खंडेलवाल - फोटो : फेसबुक
मथुरा में पुरानी सतघड़ा गली निवासी पावनी खंडेलवाल ने महज 24 साल की उम्र में महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश की है। पावनी एक उद्यमी और सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जो आत्मनिर्भर स्कूटर ड्राइविंग स्कूल फॉर वीमेन चलाती हैं। यह एक गैर लाभकारी संगठन है, जो महिला उद्यमिता को बढ़ावा देता है। इसकी शुरुआत उन्होंने पुणे से की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
international women's day Pawani Khandelwal will address the program of the Economic Order in USA
आत्मनिर्भर संस्था की सदस्य - फोटो : फेसबुक
पुणे में पढ़ाई के दौरान पावनी ने देखा कि महिलाएं अपने छोटे-बड़े कामों के लिए दूसरे पर निर्भर हैं। इस पर उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का बीड़ा उठाया। गैर सरकारी संस्था ‘आत्मनिर्भर’ बनाई और महिलाओं को स्कूटी, बाइक चलाने का प्रशिक्षण देने की शुरुआत की। 
विज्ञापन
international women's day Pawani Khandelwal will address the program of the Economic Order in USA
आत्मनिर्भर संस्था की सदस्य - फोटो : फेसबुक
पावनी ने अपनी मुहिम से पुणे की 150 से ज्यादा महिलाओं को स्कूटी-बाइक चलाना सिखाया। यहीं पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक नई स्टार्टअप कंपनी शुरू कर देश की कई जिमों को इससे जोड़ा। इसके जरिए आप किसी एक जिम के सदस्य होते हुए भी देश की किसी भी जिम में व्यायाम करने जा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed