फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां से कहा दो घंटे बाद लौटूंगा, पेड़ पर लटके मिले प्रेमी युगल ने सोशल मीडिया पर लगाया था ये फोटो

Wed, 12 Jun 2019 01:05 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 12 Jun 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
Inside Story of suspicious suicide by lover in Nayagaon Crime News
सत्यप्रकाश का फाइल फोटो, सोशल मीडिया पर लगाया था ये स्टेटस - फोटो : अमर उजाला
दादू आसपुर में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल की मौत का राज फोन कॉल की डिटेल से खुलेगा। सत्य प्रकाश शाम चार बजे एक फोन आने के बाद घर से निकला था। वह फोन किसका था यह राज अभी तक नहीं खुल सका है। घटना स्थल से जो सामान मिला है उसमें फोन तो मिला लेकिन उसकी सिम गायब थी। ऐसे ही कई पहलू दोनों की हत्या कर शव लटकाए जाने की ओर इशारा कर रहे हैं। युवक सत्यप्रकाश ने अपने सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाया था दुआ करो कि मैं मर जाऊ......
Inside Story of suspicious suicide by lover in Nayagaon Crime News
पोस्टमार्टम गृह पर मृतक सत्यप्रकाश के परिजन - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे मृतक के भाई किशनवीर ने बताया कि सत्यप्रकाश की शादी के लिए लोग घर पर आते जाते थे। इस पर परिजन उससे शादी के लिए कहते थे। लेकिन, सत्य प्रकाश परिजनों ने लगातार शादी से इनकार कर रहा था। घर से बिना बताए निकले बेटे का हालचाल जानने के लिए मां ने शाम को साढ़े छह बजे सत्यप्रकाश से फोन पर बात की थी। इस पर उसने शाम को आठ बजे तक घर पहुंचने के लिए कहा था। हालांकि इसके बाद न तो उसका फोन लगा और न ही वह लौटा। जवान बेटे की मौत के बाद मां गुड्डो देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।
Inside Story of suspicious suicide by lover in Nayagaon Crime News
सत्य प्रकाश मृतक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बेटा खोने के बाद वह बार-बार एक ही बात कह रही थी कि लाल ने उसे कोई बात नहीं बताई। परिजनों ने बताया कि घर से निकलने के बाद शाम तक वह नहीं लौटा। इस पर मां ने उससे फोन पर बात की थी। मां से बातचीत के समय युवक ने शाम आठ बजे तक घर लौटने की बात कही थी। परिजनों ने बताया कि उस समय भी युवक ने उन्हें सही जानकारी न देते हुए सकीट में होने की बात कही थी। लोगों का कहना है कि आखिर युवक सत्यप्रकाश परिजनों को बता देता तो शायद घर के लोग कोई समाधान निकाल सकते थे। इन्हीं सब बातों को याद कर मां और परिजन बार-बार बिलख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Inside Story of suspicious suicide by lover in Nayagaon Crime News
सत्यप्रकाश की मौत के बाद एकत्रित हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
सत्य प्रकाश के परिजनों के अनुसार, उसे एक माह पहले फोन पर किसी ने जान से मारने की धमकी दी थी। उस समय वह काफी डर गया था। घर के लोगों को भी इस बारे में बताया था। उस समय सभी ने दोबारा फोन आने की बात कहकर मामला शांत कर दिया था। इसके बाद फोन नहीं आया तो परिजनों ने मामले को हल्के में लिया।
 
विज्ञापन
Inside Story of suspicious suicide by lover in Nayagaon Crime News
घटनास्थल की जांच करती पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
गांव दादू असगरपुर में घटनास्थल से कुछ दूर सड़क से लगे कुछ लोगों के घर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि रात ढाई बजे करीब एक कार बार बार निकल रही थी। कार को घटनास्थल के पास भी खड़ा देखा गया। ग्रामीणों के मुताबिक करीब चार लोगों को मौके पर देखा गया था लेकिन, रात होने के चलते कोई घर से बाहर नहीं निकला।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed