आईसीसी महिला क्रिकेट विश्वकप में भारतीय टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाली भारत की क्रिकेटर बेटी पूनम यादव का उनके गृह जिले मैनपुरी में बुधवार को भव्य स्वागत हुआ।
2 of 5
पूनम यादव
- फोटो : अमर उजाला
पूनम इंग्लैंड से लौटने के बाद पहली बार अपने गांव आई हैं। उनका पैतृक गांव मैनपुरी जिले के घिरोर कस्बा का महुआहार गांव है। वर्तमान में उनका परिवार आगरा में रहता है। हालांकि मैनपुरी में परिवार के अन्य लोग रहते हैं।
3 of 5
पूनम यादव
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में जब से गांव वालों ने अपनी बिटिया को इंग्लैंड में खेलते हुए देखा तो वे तभी से उससे मिलने का लालायित थे। पूनम इंग्लैंड में महिला क्रिकेट विश्वकप की समाप्ति के बाद जब से भारत लौंटी तभी से उनके गांव में स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई थीं।
4 of 5
पूनम यादव
- फोटो : अमर उजाला
पूरे मैनपुरी जिले में जगह-जगह पूनम के स्वागत वाले पोस्टर लगाए गए। बुधवार को जब वह घिरोर पहुंचीं तो उनके स्वागत को हुजुम उमड़ पड़ा। पूनम जब ओपन जीप में बैठकर कस्बे में निकलीं तो लोगों ने उन पर पुष्प वर्षा की।
5 of 5
पूनम यादव
- फोटो : अमर उजाला
इधर उनके गांव में फूलमालाओं से उनका स्वागत किया गया। सबसे ज्यादा क्रेज तो गांव की महिलाओं और अन्य लड़कियों में देखा गया। गांव पहुंचते ही सभी ने पूनम का जोरदा स्वागत किया और उन्हें घेरे रखा।