फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वतंत्रता दिवस: मथुरा में फहराया गया 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा, गूंजे देशभक्ति के तराने

Mon, 16 Aug 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Independence Day: 100 feet high tricolour hoisted at GL Bajaj Group Of Institutions in Mathura
100 feet high tricolour - फोटो : अमर उजाला

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर कृष्ण नगरी देशभक्ति के तरानों से गूंज उठी। मथुरा में रविवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। जिलाधिकारी नवनीत चहल ने कलक्ट्रेट पर ध्वजारोहण किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गौरव ग्रोवर ने पुलिस लाइन में तिरंगा फहराया। उधर, जीएल बजाज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस मथुरा में गरिमामय समारोह में हुआ। यहां जिले का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया गया। यह तिरंगा 100 फीट ऊंचा एवं 36*24 फीट लंबा-चौड़ा है। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर रहे। इस कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया। तीर्थनगरी वृंदावन भी स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। मंदिरों में तिरंगामय अद्भुत आभा बिखरी। 




अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

 

Independence Day: 100 feet high tricolour hoisted at GL Bajaj Group Of Institutions in Mathura
जीएल बजाज में फहराया विशाल तिरंगा - फोटो : अमर उजाला
जीएल बजाज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का स्वागत आरके एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल, उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल व प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल ने किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 
Independence Day: 100 feet high tricolour hoisted at GL Bajaj Group Of Institutions in Mathura
स्वतंत्रता दिवस समारोह में अतिथिगण व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

संस्थान की निदेशक प्रो. डॉ. नीता अवस्थी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में ब्रज मंडल के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिजनों को सम्मानित गया। इस मौके पर भव्य-विशालकाय तिरंगे का भी अनावरण किया गया। इस कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर अमर उजाला रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day: 100 feet high tricolour hoisted at GL Bajaj Group Of Institutions in Mathura
जीएल बजाज में फहराया विशाल तिरंगा - फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह तय समय के अनुसार सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों पर ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद सामाजिक दूरी का पालन करते हुए राष्ट्रगान हुआ। स्वतंत्रता दिवस पर आगरा में सरकारी भवनों पर भव्य सजावट की गई। स्वतंत्रता दिवस का उत्साह युवाओं में देखते ही बन रहा था। 
विज्ञापन
Independence Day: 100 feet high tricolour hoisted at GL Bajaj Group Of Institutions in Mathura
मथुरा में ध्वजारोण करते डीएम - फोटो : अमर उजाला
कलक्ट्रेट कार्यालय में झंडारोहण का कार्यक्रम हुआ। यहां जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस लाइन में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने ध्वजारोहण किया। पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed