{"_id":"594a86d04f1c1bb7528b46ad","slug":"in-bah-area-of-agra-land-cracked-after-heavy-sound","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जोरदार आवाज और फट गई धरती, मची चीख पुकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोरदार आवाज और फट गई धरती, मची चीख पुकार
ब्यूरो/अमर उजाला बाह (आगरा)
Updated Wed, 21 Jun 2017 08:16 PM IST
विज्ञापन
दरार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के बाह में मंगलवार को सुबह तड़के पुरेहतन पुरा गांव में तेज आवाज सुनकर लोग सहम गए। गांव वालों का कहना है कि आवाज के साथ ही बस्ती के घर हिल गए और घरों में मौजूद बच्चों ही नहीं बुर्जगों में भी चीख पुकार मच गई। उसके बाद झमाझम बारिश हुई।
दरार
- फोटो : अमर उजाला
काफी देर बारिश के बाद जब लोगों का डर शांत हो गया तो वे घरों से बाहर निकले और देखा तो दो खेतों में करीब 125 मीटर लंबी और छह फीट गहरी दरार है। लोगों में धरती फटने की चर्चा होने लगी। जानकारी मिलने पर बुधवार को बाह के तहसीलदार देवेन्द्र सिंह यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच के लिए भू वैज्ञानिकों को रिपोर्ट भेजी है।
दरार
- फोटो : अमर उजाला
धरती फटने की घटना बाह क्षेत्र में कौतूहल का कारण बन गई है। मंगलवार को सुबह तड़के बाह की बरहा ग्राम पंचायत के मजरा पुरेहतन प़ुरा में लोग अभी घरों से बाहर नहीं निकले थे कि अचानक आसमान में फाइटर जेट के निकलते समय होने वाली आवाज की तरह ही आवाज हुई। घर हिल गए। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्गों में किसी विस्फोट की आशंका पर चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरार
- फोटो : अमर उजाला
घरों में पलक झपकते ही कंपन बंद होने के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। लोग घरों से बाहर निकले तो बस्ती के पास ही राम दास शर्मा और थान सिंह के खाली पडे़ खेतों में करीब 125 मीटर लंबी और 6 फीट गहरी दरार पड़ी थी। इलाके में कौतूहल का कारण बनी धरती फटने की जानकारी पर लोग मौके की ओर दौड़ पडे़। तहसीलदार देवेन्द्र सिंह यादव ने ग्रामीणों से घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए भू वैज्ञानिकों को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
दरार
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि बाह में खेत के पास ही सीसी रोड भी दरक गई। पास में ही खडे़ बबूल के पेड की पिन्डी भी दरक गई। ग्रामीणों ने बताया कि रोड हाल ही में बनी थी। ग्रामीण डरे हुए हैं। प्रधान देवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में मामले की जांच कर गांव को अनहोनी से बचाने की मांग तहसीलदार से की गई।