फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यमुना का तट रहा सूना, बेजुबानों ने ऐसे बुझाई अपनी प्यास

Mon, 05 Jun 2017 09:26 PM IST
टीम डिजिटल आगरा
टीम डिजिटल आगरा Updated Mon, 05 Jun 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
hot weather in mathura and etah made condition very hard to survive
यमुना नदी - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में मथुरा सोमवार को सबसे गर्म जिला रहा। सूरज ने ऐसे शोले उगले कि तापमान बढ़कर 49 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न घर में चैन मिला और न ही बाहर सुकून। एसी और कूलर तो बेमतलब के हो गए। यमुना के विश्राम घाट पर भी दोपहर में कोई श्रद्धालु नहीं आया। 
hot weather in mathura and etah made condition very hard to survive
होलीगेट - फोटो : अमर उजाला
रविवार को 46.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया था। जिसे भी मौसम वैज्ञानिकों ने अब तक सर्वाधिक बताया था। सोमवार को तो सवेरे से ही आसमान से शोले बरसने लगे। बाहर निकलते ही चक्कर आ रहे थे लोगों को। क्या मुहल्ले और क्या कालोनी, सभी जगह गर्मी का कर्फ्यू सा लगा रहा। मथुरा के हृदयस्‍थल होलीगेट पर पूरी तरह से सन्नाटा रहा। 
hot weather in mathura and etah made condition very hard to survive
वृंदावन - फोटो : अमर उजाला
फरह में स्थित केंद्रीय बकरी अनुसंधान केंद्र के मौसम विभाग ने जो रिपोर्ट दी है उसके मुताबिक सोमवार को अनुसंधान केंद्र के आसपास का तापमान 49 डिग्री तक रहा है। मौसम वैज्ञानिक डा. एम. रामाचंद्रन ने बताया कि यमुना के किनारे के आसपास के इलाके का ये तापमान है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि सोमवार को प्रदेश के जो सबसे गर्म जिले रहे हैं उनमें मथुरा सबसे आगे है। बांदा का तापमान 48 डिग्री था जबकि झांसी और वाराणसी का तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस ही रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
hot weather in mathura and etah made condition very hard to survive
मथुरा - फोटो : अमर उजाला
सरकारी दफ्तरों में फरियादी भी अन्य दिनों के मुकाबले कम ही पहुंचे। जिलाधिकारी और एसएसपी आफिस पर भी कम ही लोग नजर आए। हर जगह गर्मी की ही चर्चा होती रही। शहर के व्यस्त क्षेत्र होलीगेट, छत्ताबाजार, राजाधिराज बाजार, स्वामी घाट, चौक बाजार आदि क्षेत्रों में दोपहर के समय धूप और लू का कर्फ्यू लगा रहा। 
विज्ञापन
hot weather in mathura and etah made condition very hard to survive
फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में गरमी के चलते बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। इसका सीधा असर बिक्री पर पड़ रहा है। खासतौर पर खानपान के सामान की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed