फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: रेल पटरी टूटी होने के कारण मालगाड़ी डिरेल, अधिकारियों में मचा हड़कंप, ये रूट ठप

Mon, 28 May 2018 09:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Mon, 28 May 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
goods train derailed at firozabad railway station
मालगाड़ी पटरी से उतरी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आयी है। रविवार सुबह गेहूं से भरी एमडीएन मालगाड़ी फिरोजाबाद के प्लेटफार्म नंबर एक पर लूप लाइन पर डिरेल हो गई। ट्रेन के सात डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा तब हुआ जब मालगाड़ी के कुछ डिब्बे डाउन लाइन की मेन लाइन पर थे। 

तस्वीरें: रेल पटरी टूटी होने के कारण मालगाड़ी डिरेल, अधिकारियों में मचा हड़कंप, ये रूट ठप

goods train derailed at firozabad railway station
मालगाड़ी डिरेल - फोटो : अमर उजाला
इसके चलते डाउन रेलमार्ग ठप्प हो गया। लखनऊ शताब्दी सहित कई ट्रेनें प्रभावित रहीं। घटना के करीब दो घंटे बाद डाउन लाइन को क्लीयर कर रेलमार्ग को सुचारु किया जा सका। इस दौरान ट्रेन में सफर कर रहे लोग परेशान हो गए।

तस्वीरें: रेल पटरी टूटी होने के कारण मालगाड़ी डिरेल, अधिकारियों में मचा हड़कंप, ये रूट ठप

goods train derailed at firozabad railway station
मालगाड़ी पटरी से उतरी - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के बुटारी स्टेशन से चलकर मिदनापुर पश्चिम बंगाल जा रही एमडीएन मालगाड़ी रविवार सुबह 8.40 बजे करीब हिरनगांव रेलवे स्टेशन से निकली। इसी बीच शताब्दी के टूंडला पहुंचने पर मालगाड़ी को फिरोजाबाद की लूप लाइन प्लेटफार्म नंबर वन पर खड़ी करने के लिए निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: रेल पटरी टूटी होने के कारण मालगाड़ी डिरेल, अधिकारियों में मचा हड़कंप, ये रूट ठप

goods train derailed at firozabad railway station
मालगाड़ी पटरी से उतरी - फोटो : अमर उजाला
सुबह 8.58 करीब ट्रेन फिरोजाबाद की लूप लाइन में घुसी, तभी ट्रेन डिरेल हो गई। ट्रेन के सात डिब्बे पतरी से उतर गए। घटना की जानकारी होते ही शताब्दी सहित अन्य ट्रेनों को जहां-तहां रोक दिया गया। साथ ही साइरन बजाते हुए टूंडला व कानपुर से एआरटी (एक्सीडेंट रिलीव ट्रेन) को भेजा गया।
विज्ञापन

तस्वीरें: रेल पटरी टूटी होने के कारण मालगाड़ी डिरेल, अधिकारियों में मचा हड़कंप, ये रूट ठप

goods train derailed at firozabad railway station
मालगाड़ी पटरी से उतरी - फोटो : अमर उजाला
घटना के दौरान आधी ट्रेन डाउन की मेन लाइन पर होने के चलते टूंडला-कानपुर रेलमार्ग ठप्प हो गया। मौके पर पहुंचे टूंडला व फिरोजाबाद के रेल अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 11 बजे डाउन लाइन को क्लीयर किया। तब रेलमार्ग सुचारु हो सका। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed