फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जोंस मिल प्रकरणः शहर में चोरी हो गई घटवासन की नहर, सोते रहे अफसर

Sun, 30 Aug 2020 12:53 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 30 Aug 2020 12:53 PM IST
सार

बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण, अतिक्रमण और कब्जे हो गए। जोंस मिल की जांच कर रही कमेटी की रिपोर्ट में ये खुलासा होने के बाद अब सिंचाई विभाग जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहा है।

विज्ञापन
Illegal Construction By Land Mafia Jones Mill Investigation
जोंस मिल में सरकारी जमीन - फोटो : अमर उजाला
आगरा शहर में घटवासन की नहर भी चोरी हो गई और जिम्मेदार सोते रहे। खसरा 2078 में करीब 74 हजार वर्ग मीटर सिंचाई विभाग की जमीन भूमाफिया के चुंगल में फंस गई। बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण, अतिक्रमण और कब्जे हो गए। जोंस मिल की जांच कर रही कमेटी की रिपोर्ट में ये खुलासा होने के बाद अब सिंचाई विभाग जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहा है।

 
Illegal Construction By Land Mafia Jones Mill Investigation
जोधपुर झाल - फोटो : अमर उजाला
कीठम में जोधपुर झाल स्थित आगरा कैनाल से निकली सिकंदरा नहर ब्रिटिश पीरियड में जलमार्ग हुआ करती थी। हिंडन-यमुना कैनाल के नाम से मशहूर इस नहर से ही जोंस मिल का व्यापार होता था। 1970 तक टूटी-फूटी नहर मौजूद थी। डीएम के आदेश पर जांच कर रही कमेटी सदस्य ने बताया करीब 74 हजार वर्ग मीटर नहर भूमि पर अवैध निर्माण व कब्जे हुए हैं। सिंचाई विभाग अधिशासी अभियंता सौरभ गिरी ने बताया कि विभाग ने यहां निर्माण के लिए किसी को एनओसी जारी नहीं की। जितने भी निर्माण हुए वह अवैध हैं। इन्हें खाली कराया जाएगा।
Illegal Construction By Land Mafia Jones Mill Investigation
जोंस मिल - फोटो : अमर उजाला
यमुना व्यू और नालंद अपार्टमेंट की एनओसी की जांच
जोंस मिल के खसरा 1739 में बने यमुना व्यू अपार्टमेंट और नालंदा ग्रांड अपार्टमेंट के नक्शों व एनओसी की जांच शुरू हो गई है। एडीएम प्रशासन ने दोनों अपार्टमेंट की जांच कमेटी को सौंपी है। जांच कमेटी सदस्य के मुताबिक ये दोनों बिल्डिंग घटवासन की नजूल भूमि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Illegal Construction By Land Mafia Jones Mill Investigation
जोंस मिल की जगह - फोटो : अमर उजाला
जमीदारों के वारिशों को अंतिम नोटिस
जोंस मिल के लिए जमीन पट्टे पर देने वाले जिन जमीदारों ने करार किए उनके वारिशों से जांच कमेटी ने जमीदारी से संबंधित प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने के लिए अंतिम नोटिस जारी किए हैं। एडीएम प्रशासन निधि श्रीवास्तव ने बताया कि जमींदारों के वारिशों ने जमीन पर अपना हक जताया है। उनके पास जमीन कैसे पहुंची।
विज्ञापन
Illegal Construction By Land Mafia Jones Mill Investigation
जोंस मिल के इस हिस्से में हुआ था ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला
जमींदारों के पास कितनी जमीन के पट्टे ब्रिटिश पीरियड में हुए, उनसे साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा है। दो बार उनसे साक्ष्य मांगे गए, लेकिन किसी ने प्रस्तुत नहीं किए। पांच लोगों को अब तीन दिन में दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए अंतिम मौका दिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed