{"_id":"5f4b441fb49a0016c4240d95","slug":"deepti-sharma-get-arjuna-award-agraits-happy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आलराउंडर दीप्ति शर्मा को अर्जुन पुरस्कार, ताजनगरी में उत्साह, बालकनी से लहराए तिरंगे, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलराउंडर दीप्ति शर्मा को अर्जुन पुरस्कार, ताजनगरी में उत्साह, बालकनी से लहराए तिरंगे, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:52 AM IST
सार
घरों में जश्न मनाया गया। बालकनी में खड़े होकर लोगों ने दीप्ति के फोटो के साथ बधाई दी। दीप्ति के परिवार के सदस्यों के मोबाइल तो बजना बंद ही नहीं हुए, व्हाट्सएप पर शुभकामनाएं दी गईं।
विज्ञापन
1 of 6
अर्जुन अवार्ड के साथ दीप्ति शर्मा के साथ केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने जैसे ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम की आलराउंडर दीप्ति शर्मा को अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया, ताजनगरी में जैसे उत्साह का छक्का लगा। लॉकडाउन होने के बाद भी कुछ युवा सड़कों पर दिखाई देने लगे। उन्होंने हाथों में तिरंगा और दीप्ति का कटआउट लेकर ट्रैक्टर ट्राली में जुलूस निकाला। घरों में जश्न मनाया गया। बालकनी में खड़े होकर लोगों ने दीप्ति के फोटो के साथ बधाई दी। दीप्ति के परिवार के सदस्यों के मोबाइल तो बजना बंद ही नहीं हुए, व्हाट्सएप पर शुभकामनाएं दी गईं।
2 of 6
अर्जुन अवार्ड के साथ दीप्ति शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की आलराउंडर दीप्ति शर्मा को शनिवार को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा। विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कार लेते समय दीप्ति के साथ केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू भी रहे। सुबह से ही शहर के खेल प्रेमियों को उस पल का इंतजार रहा, जिस समय दीप्ति को पुरस्कार मिलना था।
3 of 6
क्रिकेटर दीप्ति शर्मा
- फोटो : Facebook@OfficialDeeptiSharma
महिला खिलाड़ियों में दिखेगी नई ऊर्जा: ओलंपियन जगबीर सिंह
वर्ष 1990 में अर्जुन पुरस्कार से नवाजे जा चुके ओलंपियन जगबीर सिंह ने कहा कि दीप्ति ने पूरे देश में शहर का मान बढ़ाया है। जिस तरह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट जगत में दीप्ति ने नाम रोशन किया है, उससे महिला खिलाड़ियों में नई ऊर्जा का संचार होगा। उनकी कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि आज वो उस मुकाम पर पहुंच सकीं, जहां पहुंचना हरेक खिलाड़ी का सपना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
क्रिकेटर दीप्ति शर्मा
- फोटो : Facebook/@OfficialDeeptiSharma
दीप्ति शर्मा और पूनम यादव की राह पर शहर की कई अन्य महिला क्रिकेटर हैं। भारतीय क्रिकेट टीम में दस्तक दे रही हैं। वर्ष 2019 में इंडिया-ए से बंगलादेश और श्रीलंका के खिलाफ खेल चुकीं हरफनमौला खिलाड़ी क्षमा सिंह ने अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है। क्षमा इस समय रेलवे से खेल रही हैं। आगरा की तनु काला भी रेलवे टीम की सदस्य हैं। क्रिकेटर अंजली सिंह और राशि कन्नौजिया उत्तर प्रदेश की महिला क्रिकेट टीम की सदस्य हैं। प्रदेश की अंडर-19 क्रिकेट टीम में प्रिंसी चौधरी, अलमाश भारद्वाज भी पिछले साल खेल चुकी हैं। हरफनमौला खिलाड़ी संपदा दीक्षित और पूजा राजपूत प्रदेश की अंडर-16 महिला क्रिकेट टीम की सदस्य हैं। अंजू यादव और परिणिता यादव अंडर-16 टीम में पिछले साल खेली थीं।
विज्ञापन
5 of 6
दीप्ति को अर्जुन अवार्ड मिलने के बाद बालकनी से तिरंगे लहराते प्रशंसक
- फोटो : अमर उजाला
दीप्ति शर्मा ने पूरे देश में शहर का नाम रोशन किया है। यह आगरा के लिए गौरव की बात है कि शहर को लगातार दूसरी बार अर्जुन अवार्ड मिला है। -तपेश शर्मा, क्रिकेट खिलाड़ी
भारतीय महिला क्रिकेट टीम का गौरव बढ़ने के साथ ही दीप्ति ने शहर की आधी आबादी का सम्मान बढ़ाया है। यह सभी के लिए गौरवान्वित होने वाले क्षण हैं। -नरेंद्र शर्मा, कमेंटेटर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।