फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra: पत्नी की शर्त पूरी करने के लिए की जूता कारखाना मालिक की हत्या, दंपती और उनके बेटे गिरफ्तार

Sat, 06 Aug 2022 10:00 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Aug 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
husband wife and his sons arrested for killing shoe factory owner in agra
हत्यारोपी दंपती और उनके बेटे - फोटो : अमर उजाला

आगरा के रकाबगंज क्षेत्र के छीपीटोला स्थित औलिया रोड पर निर्माणाधीन मकान में जूता कारखाना मालिक सिकंदर की हत्या में पुलिस ने दंपती और उसके दो बेटों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी बंटी की पत्नी और सिकंदर के बीच प्रेम प्रसंग था। विवाद होने पर वह बंटी को छोड़कर चली गई थी। वह पत्नी को बुलाना चाहता था। पत्नी ने शर्त रख दी थी कि सिकंदर को रास्ते से हटाने पर ही आएगी। इस पर पिता-पुत्रों ने कुल्हाड़ी से वारदात को अंजाम दिया।


 
सिकंदर का शव उसके निर्माणाधीन मकान में शुक्रवार को मिला था। पिता महेश कर्दम ने मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने घर के सामने रहने वाले बंटी, उसकी पत्नी सोनू, बेटे आदित्य, अंकुश और आशीष को नामजद किया। मृतक के पिता ने कहा कि आरोपी उनके बेटे से रंजिश मानते थे। आरोप लगाया था कि बंटी की पत्नी ने सिकंदर को प्रेमजाल में फंसा रखा था। वह जो कमाता था, उसको देता था। 

husband wife and his sons arrested for killing shoe factory owner in agra
सिकंदर के घर के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया कि आरोपी बंटी, उसकी पत्नी लक्ष्मी उर्फ सोनू उर्फ सोनिया, बेटे आदित्य और अंकुश को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी निशानदेही पर कत्ल में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की गई। बंटी और उसके बेटों ने हत्या करना कबूल किया। बंटी की पत्नी साजिश में शामिल थी। 
husband wife and his sons arrested for killing shoe factory owner in agra
मृतक सिकंदर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी राकेश कुमार के मुताबिक, बंटी ने बताया कि पांच साल से सिकंदर के प्रेम संबंध उसकी पत्नी से थे। ढाई साल पहले पत्नी घर छोड़कर दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में रहने लगी। बच्चे बड़े हो गए थे। बड़े बेटे की शादी की सोच रहे थे। वह पत्नी को वापस बुलाना चाहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
husband wife and his sons arrested for killing shoe factory owner in agra
रकाबगंज पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
बंटी ने पत्नी से बात की तो उसने कहा कि वह अगर, घर आएगी तो सिकंदर मिलने लगेगा। फिर विवाद होगा। पहले उसे रास्ते से हटा दो, तब आ जाएगी। इसलिए सिकंदर की हत्या की योजना बनाई। 
विज्ञापन
husband wife and his sons arrested for killing shoe factory owner in agra
इसी कुल्हाड़ी से की गई थी हत्या - फोटो : अमर उजाला
बंटी बृहस्पतिवार रात को तीनों बेटों के साथ आया। उनके पास कुल्हाड़ी थी। उन्हें पता था कि सिकंदर निर्माणाधीन मकान में अकेला सोता है। रात में एक बजे सभी आए। आरोपी के बेटे बाहर निगरानी करते रहे और उसने कुल्हाड़ी के प्रहार से सिकंदर को मार डाला। एक आरोपी आशीष अभी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed