फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra Suicide Case: माता-पिता और बहन का हुआ अंतिम संस्कार, अकेला रह गया 10 साल का बेटा श्याम

Thu, 07 Jul 2022 05:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 07 Jul 2022 05:13 PM IST
विज्ञापन
husband wife and daughter funeral suicide case in agra
सामूहिक आत्महत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
आगरा की आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले सोनू ने पत्नी और बेटी के साथ सामूहिक आत्महत्या कर ली। गुरुवार को ताजगंज के शवदाह गृह में एक साथ 3 चिताएं जलीं। 10 साल के मासूम श्याम ने बाप-मां और बहन को मुखाग्नि दी।  मां-पिता और बहन की मौत के बाद वो सहमा हुआ था। दादी कांता के पास बैठा एक नजर से उनको देख रहा था। दादी कह रही थी कि बेटा यह क्या कर डाला। एक बार बता तो देता। उसकी हर इच्छा पूरी कर देती। रोती मां को बेटी वीनू और बेटा देवेश समझा रहे थे। कांता देवी कह रही थीं कि बेटा सोनू चार साल से खुदकुशी की बात कर रहा था। यह सच कर देगा यह किसी ने नहीं सोचा था।

बच्ची को लटकाया होगा

देवेश (सोनू का भाई) का कहना था कि सृष्टि भी मासूम थी। उससे क्या बात हुई, जो उसने भी फांसी लगा ली। वह खुद तो फंदा लगा नहीं सकती थी। लग रहा है कि वह उसे फंदे से लटकाया होगा। इसके बाद सोनू और गीता ने फंदा बनाया।
husband wife and daughter funeral suicide case in agra
मृतकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला

रात में भी चल रहा था टीवी

देवेश की पत्नी लक्ष्मी का कहना था कि सोनू और उसका परिवार रात में 12 बजे तक टीवी देखा करते थे। मंगलवार रात को भी टीवी देख रहे थे। शाम को सात बजे सृष्टि भूतल पर आई थी। दादी से दूध लेकर गई थी। इसके बाद कोई नहीं आया। रात में टीवी भी चल रही थी।
husband wife and daughter funeral suicide case in agra
सोनू का बेटा और उसकी मां - फोटो : अमर उजाला

काम नहीं करना चाहता था सोनू

वीनू (बहन) ने बताया कि श्याम अक्सर उनके पास आ जाता था। इसकी वजह भी भाई सोनू था। वह उसे कभी-कभार डांट देता था। इससे वो उनके पास आ जाता था। सोनू काम नहीं करना चाहता था। इस वजह से गीता भी परेशान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
husband wife and daughter funeral suicide case in agra
बेटे-बहू और नातिन की मौत पर बिलखती मां - फोटो : अमर उजाला

कारीगरों से करता था झगड़ा

रणधीर शर्मा (पिता) ने बताया कि सोनू को वो काम पर लेकर जाते थे। मगर, वो दुकान पर जाने पर कारीगरों से झगड़ा कर लेता था। कई बार उसे समझाया, लेकिन माना नहीं। उसकी आदत में सुधार नहीं हुआ। इस पर उसे काम पर जाने से रोक दिया। वह उससे कम ही बात करते थे। वह खुद भी उनसे बात करने नहीं आता था।
विज्ञापन
husband wife and daughter funeral suicide case in agra
सोनू के कमरे में छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

जिसने सुना वो दौड़ पड़ा

कॉलोनी के लोगों को जब पता चला कि तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली है। इस पर लोग रणधीर शर्मा के घर पहुंच गए। हर कोई यही कह रहा था कि ऐसी क्या वजह थी, जो सोनू ने यह कदम उठा लिया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed