कासगंज जिले के थाना सहावर क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से जान ले ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो खौफनाक सच्चाई सामने आई। हत्यारोपी पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी को पुत्र प्राप्ति नहीं हो रही थी, जिससे वह उसको नापसंद करता था। इसलिए उसने पत्नी की हत्या कर दी।
मथुरा: थाने के गेट पर महिला ने खुद को लगाई आग, छेड़छाड़ के आरोपी समझौते के लिए बना रहे थे दबाव
गांव उधन्नपुर में शनिवार को महिला सुषमा (28) का खून से लथपथ शव घर से 100 मीटर दूरी पर एक खेत के समीप पड़ा मिला था। पुलिस ने उसके पति गीतम सिंह को हिरासत में लेकर घटनास्थल पर छानबीन की। इस दौरान मौके से एक शर्ट बरामद हुई, जिस पर खून लगा था। इस शर्ट से पति की खौफनाक करतूत का राजफाश हो गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद हत्यारोपी को जेल भेज दिया।
2 of 5
घटनास्थल का निरीक्षण करते एसपी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि महिला सुषमा की हत्या उसके पति गीतम ने की थी। घटनास्थल पर एक शर्ट बरामद हुई, जिस पर खून लगा था। यह शर्ट आरोपी की थी। इस पर आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई।
3 of 5
आरोपी को ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पूछताछ में आरोपी गीतम ने पत्नी की करना कबूल लिया। उसने अपनी पत्नी की हत्या इसलिए की थी कि उसे पुत्र नहीं हो रहा था। महिला ने चार पुत्रियों को जन्म दिया, जिनमें से तीन की मृत्यु हो गई।
4 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी युवक
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में यह भी पता चला है कि हत्यारोपी गीतम के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध थे, जिसका पत्नी विरोध करती थी। इसी कारण उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।
5 of 5
पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी ने लोहे के तार को हथियार बनाया और उसी तार से गला रेता। जिससे उसकी पत्नी की मौत हो गई। घर से सौ मीटर दूर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है।