फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्यार में मिला धोखा, बुझ गई 'ज्योति': पति ने गला दबाकर मार डाला, तीन साल पहले किया था प्रेम विवाह

Wed, 21 Dec 2022 05:30 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 21 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Husband killed wife after three years of love marriage in Agra
ज्योति का फाइल फोटो, हत्यारोपी पति उदय - फोटो : अमर उजाला

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के पश्चिमपुरी में ज्योति को उसके पति उदय सिंह ने मार डाला। उसने मंगलवार दोपहर में वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद थाने पहुंचा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। ज्योति ने तीन साल पहले उदय सिंह से प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह के बाद खुशहाल जिंदगी के सपने संजोए थे, लेकिन उसके सपने शादी के कुछ ही दिनों बाद चकनाचूर हो गए, जब उसे पता चला कि उदय पहले से ही शादीशुदा है। उसे धोखे में रखकर उससे प्रेम विवाह किया। वह तीन साल तक इस धोखे को बर्दाश्त करती रही, लेकिन कभी सपने यह नहीं सोचा होगा कि उदय उसकी जान ले लेगा। मंगलवार को पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। इसी दौरान उदय ने गला दबाकर ज्योति की हत्या कर दी। इसके बाद थाने पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। मृतका के भाई ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

Husband killed wife after three years of love marriage in Agra
ज्योति का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि मृतका ज्योति के पिता बाबूराम पुलिस विभाग में थे। उनकी मौत हो गई थी। मृतक आश्रित में उनकी पत्नी सोना को फालोअर की नौकरी लगी थी। बेटी ज्योति का पहले पति से तलाक हो गया था। इसके बाद वो उदय सिंह की सिक्योरिटी एजेंसी में काम करने लगी। 
 
Husband killed wife after three years of love marriage in Agra
हत्यारोपी उदय - फोटो : अमर उजाला
सिक्योरिटी एजेंसी में नौकरी के दौरान ही ज्योति की दोस्ती उदय से हो गई। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। वर्ष 2019 में कोर्ट मैरिज करने के बाद उदय और ज्योति शेखर एन्क्लेव में साथ रहने लगे। शादी के बाद ज्योति को पता चला कि उदय पहले से शादीशुदा है। इसको लेकर दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए। मारपीट भी होती थी। ज्योति का डेढ़ साल का बेटा भी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Husband killed wife after three years of love marriage in Agra
हत्यारोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह 11 बजे पति-पत्नी में झगड़ा हो गया था। दोपहर में उदय ने ज्योति की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद थाना सिकंदरा पहुंच गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि सूचना पर उसे गिरफ्तार किया गया है। उदय ने बताया कि वह ज्योति को अपने घर ले जाकर रहना चाहता था। मगर, वो गांव में जाने के लिए तैयार नहीं हुई। इसको लेकर विवाद होता था। इसलिए हत्या कर दी।
विज्ञापन
Husband killed wife after three years of love marriage in Agra
सिकंदरा थाने में मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी पर मृतका की मां सोना और भाई निखिल पहुंच गए। उनका कहना था कि ज्योति के साथ उदय सिंह ने धोखा किया था। इस वजह से वो विरोध करती थी। उदय ज्योति के साथ आए दिन मारपीट करता था। वह शिकायत करती थी। पुलिस से शिकायत करने पर उदय माफी मांग लेता था। उसे अपने घर ले जाता था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed