फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पुष्पा' मूवी देख लाल चंदन की तस्करी: पुलिस ने सात तस्करों को किया गिरफ्तार, एक करोड़ की लकड़ी बरामद

Tue, 20 Dec 2022 09:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 20 Dec 2022 09:06 PM IST
विज्ञापन
Mathura police arrested seven smugglers for smuggling red sandalwood in Pushpa movie style
पुलिस ने बरामद की लाल चंदन की लकड़ी - फोटो : अमर उजाला

मथुरा में पुलिस ने लाल चंदन की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सात तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब एक करोड़ रुपये की लाल चंदन की लकड़ी बरामद हुई है। लाल चंदन की लकड़ी आंध्र प्रदेश से तस्करी कर लाई गई थी। मथुरा-वृंदावन व अन्य शहरों में सप्लाई करना था। इससे पहले ही एसटीएफ, वन विभाग और थाना हाईवे पुलिस की टीम ने सोमवार रात को चेकिंग के दौरान सात आरोपियों को पकड़ लिया। जबकि चार आरोपी फरार हो गए। सभी आरोपी दो कारों में सवार थे। तलाशी लेने पर कारों से साढ़े पांच कुंतल से अधिक लाल चंदन की लकड़ी बरामद हुई। इसकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। चार फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों ने पुष्पा मूवी देखकर लाल चंदन की तस्करी शुरू की थी। 

Mathura police arrested seven smugglers for smuggling red sandalwood in Pushpa movie style
तस्करों की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि आंध्र प्रदेश से तस्करी करके इनोवा और होंडा सिटी कार में लाई जा रही लाल चंदन की लकड़ी राधा गुलमोहर सिटी के पास से पकड़ी गई है। बरामद 563 किग्रा लकड़ी के साथ तस्कर भी दबोचे गए हैं। तस्कर इसे वृंदावन और मथुरा समेत धार्मिक स्थलों पर सप्लाई करने वाले थे। 

Mathura police arrested seven smugglers for smuggling red sandalwood in Pushpa movie style
सात तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

ये तस्कर हुए गिरफ्तार

  • दीपक उर्फ दलवीर कुशवाह निवासी गांव कौछोड़ मऊआखेड़ा, क्वार्सी (अलीगढ़)
  • अजीत कुमार यादव निवासी महाविद्या कॉलोनी मसानी गोविंदनगर, मथुरा
  • सुमित उर्फ राम निवासी कीकी नगला जैंत, मथुरा
  • चंद्रप्रताप उर्फ बब्बू निवासी कसूनी, पहासू (बुलंदशहर)
  • सुमित दास उर्फ संजू निवासी छोटे कपसी पीसी 7 जनपद कांकेर छत्तीसगढ़
  • जितेंद्र उर्फ जीतू यादव निवासी 60 बी द्वारिकापुरी, मथुरा
  • रंजीत निवासी खानखेड़ा बयाना भरतपुर (राजस्थान)
विज्ञापन
विज्ञापन
Mathura police arrested seven smugglers for smuggling red sandalwood in Pushpa movie style
एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि फरार आरोपी कान्हा निवासी डीगगेट मंडी रामदास गोविंदनगर,  स्वर्ण सिंह फौजी, राणा निवासी दिल्ली और सतीश शर्मा की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। आंध्र प्रदेश से अवैध तरीके से लाल चंदन की लकड़ी मंगाकर ऊंचे दामों में बेचने के लिए यह तस्करी करके लाई गई थी। एसएसपी ने तस्करों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के  इनाम से पुरस्कृत भी किया है।


 
विज्ञापन
Mathura police arrested seven smugglers for smuggling red sandalwood in Pushpa movie style
लाल चंदन की लकड़ी - फोटो : अमर उजाला
सीओ रिफाइनरी हर्षिता सिंह ने बताया कि दिल्ली, बेंगलुरू, बुलंदशहर, अलीगढ़, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और वृंदावन में तस्करी की लाल चंदन की लकड़ी खपाई जानी थी। उससे पहले ही अंतरराज्यीय सात तस्कर पकड़ लिए गए, जबकि फरार चार तस्करों की तलाश की जा रही है। इस पूरे गैंग का खुलासा किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed