आगरा जिले की फतेहाबाद तहसील का गांव बिचोला टीकाकरण के लिए पूरे देश में मिसाल बन गया है। 100 फीसदी टीकाकरण वाले प्रदेश के इस गांव को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी सफलता की कहानी में शामिल किया है। ट्विटर पर मंत्रालय ने इसे उपलब्धि बताया। इसके अलावा फतेहाबाद क्षेत्र के तीन और गांव भी टीकाकरण में नई इबारत लिख चुके हैं।
{"_id":"6121143c24eff22e3b552cd4","slug":"hundred-percentage-vaccination-done-in-bichola-village-of-agra-district","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला की मुहिम का असर: आगरा के गांव बिचोला में 100 फीसदी टीकाकरण, देश के लिए बना मिसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला की मुहिम का असर: आगरा के गांव बिचोला में 100 फीसदी टीकाकरण, देश के लिए बना मिसाल
Sun, 22 Aug 2021 12:15 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
आगरा: वैक्सीन लगवाती महिला (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि हमने सभी विभागों की एक समन्वय टीम बनाई। जिसने लोगों में जागरुकता फैलाई। बिचोला जिले का ही नहीं, प्रदेश का पहला गांव बन गया। फिर इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई।
बिचोला गांव के लोग
- फोटो : @MoHFW_INDIA/twitter
फतेहाबाद के क्षेत्र विकास अधिकारी मंगल सिंह ने बताया कि 100 फीसदी टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमने छोटी पंचायतों के चयन की रणनीति बनाई। यह रणनीति कारगर रही। बिचोला से प्रेरित होकर फतेहाबाद में रसूलपुर, फिर पलिया कृपाल और अब गढ़ी उदयराज में शत प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। उन्होंने कहा कि हमने दो तरह से काम किया। एक तरफ घर-घर जाकर टीके लगाए, दूसरी तरफ स्वास्थ्य केंद्रों पर अभियान चला। बिचोला में 600 कैंप घर जाकर किए जबकि 200 कैंप स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाए। जिसके परिणाम सुखद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिचोला गांव का स्कूल
- फोटो : @MoHFW_INDIA/twitter
डिप्टी सीएम ने किया सम्मानित
जिले के 15 ब्लॉक में फतेहाबाद एकमात्र ब्लॉक है जहां चार गांवों में 100 फीसदी टीकाकरण हो चुका है। बीडीओ मंगल सिंह ने बताया कि 2 जुलाई को चारों गांव के प्रधानों को उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया था। उन्होंने बताया कि मतदाता पंजीकरण की तर्ज पर 18 साल से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति का टीकाकरण किया है।

टीकाकरण
- फोटो : पीटीआई
विकास में मिलेगी तरजीह
मुख्य विकास अधिकारी ए मनिकन्डन ने बताया कि बिचोला गांव को विकास कार्यों में तरजीह मिलेगी। यहां की योजनाओं को प्राथमिकता देने का वादा किया था जिसे पूरा किया जाएगा। ऐसे गांव में अतिरिक्त विकास कार्य कराए जाएंगे।
टीकाकरण में टॉप-5 आगरा के गांव
1. बिचौला : 100%
2. रसूलपुर : 100%
3. पलिया कृपाल : 100%
4. गढ़ी उदयराज : 100%
5. नगला हंसराज : 97%