फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वृंदावन: आस्था और भक्ति की डोर में बंधे चले आए श्रद्धालु, कुंभ में हुए लघु भारत के दर्शन

Sun, 28 Feb 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Feb 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
huge crowd of devotees gathered in vrindavan kumbh mela
कुंभ बैठक मेला 2021: यमुना में स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

वृंदावन की पावन धरा पर चल रहे कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक के पहले शाही स्नान में शामिल होने के लिए कई राज्यों से भक्त आस्था की डोर से बंधे चले आए। देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं के दल से कुंभ स्थल लघु भारत के दर्शन करा रहा था। विदेशी श्रद्धालु भी कुंभ मेला में पहुंचे। माघ पूर्णिमा पर शनिवार को केशीघाट से देवरहा बाबा घाट तक सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं के स्नान करने का क्रम जारी रहा। 

huge crowd of devotees gathered in vrindavan kumbh mela
वृंदावन कुंभ मेला: कुंभ क्षेत्र में उमड़ा जनसैलाब - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को प्रात:काल से ही यमुना तट पर श्रद्धालुओं के आने का क्रम प्रारंभ हो गया। केशीघाट, वंशीवट, जगन्नाथ घाट, कुंभ मेला और देवरहा बाबा घाट पर यमुना स्नान करने वालों की भारी भीड़ देखी गई। बच्चे, बूढ़े, जवान और महिलाएं यमुना की ओर चले जा रहे थे। तीर्थ नगरी के मुख्य मार्ग से लेकर कुंज गलियां राधे-राधे के जयकारों से गुंजायमान हो रही थीं।
huge crowd of devotees gathered in vrindavan kumbh mela
वृंदावन कुंभ मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सिर पर थैला और कुंभ की ओर रुख। यह दृश्य अपने आप में आकर्षित करने वाला था। दूर-दूर से आए कान्हा के भक्त अपने सामान का बोझा सिर पर रखकर कुंभ की ओर बढ़े जा रहे थे। कई किलोमीटर का रास्ता तय करने के बाद जब यह लोग यमुना तट पर बसी कुंभ नगरी में पहुंचे तो उनकी थकान यहां के दिव्य दर्शन पाकर उतर गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
huge crowd of devotees gathered in vrindavan kumbh mela
वृंदावन कुंभ बैठक मेला 2021: नृत्य करतीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद से परिवार के साथ वृंदावन कुंभ के पहले शाही स्नान के लिए आईं सरस्वती यहां आकर उत्साहित दिखाई दीं। सरस्वती अपनी गोद में लड्डू गोपाल की मूर्ति भी साथ लेकर आईं। बताया कि उन्होंने परिवार के साथ यमुना में स्नान किया है। अपने गोपालजी को भी यमुना में स्नान कराया है। 
विज्ञापन
huge crowd of devotees gathered in vrindavan kumbh mela
वृंदावन कुंभ बैठक मेला 2021: नृत्य करतीं विदेशी श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
यूक्रेन निवासी राधिका भी वृंदावन कुंभ के दर्शन पाकर अभिभूत हुईं। उन्होंने कहा कि वह कई वर्षों से ब्रज में ही रहकर कान्हा की भक्ति कर रहीं हैं। आठ वर्ष से राधाकुंड में रह रहीं राधिका वृंदावन कुंभ में संतों के दर्शन पाकर कृतार्थ हुईं। उन्हें यहां आकर बहुत अच्छा लगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed