फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वृंदावन कुंभ बैठक: शाही अंदाज में निकली संतों की पेशवाई, दर्शन को उमड़ा भक्तों का हुजूम

Sat, 27 Feb 2021 01:16 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Feb 2021 01:16 PM IST
विज्ञापन
Kumbh Mela Vrindavan 2021 Shahi Snan Shahi Peshwai of saints in vrindavan
कुंभ बैठक मेला 2021: वृंदावन में निकली संतों की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला

वृंदावन में आयोजित कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक का पहला शाही स्नान माघ पूर्णिमा पर शनिवार को हुआ। शाही स्नान से पहले शाही अंदाज में संतों की पेशवाई निकाली। इसका शुभारंभ देवरहा बाबा घाट से हुआ। शाही पेशवाई में शामिल संतों के दर्शन के लिए सड़कों पर भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। कहीं पुष्पवर्षा हुई तो कहीं आरती करके संत-महंतों का अभिनंदन किया गया। इस दौरान पूरा कुंभ मेला क्षेत्र घंटे-घड़ियालों की गूंज के साथ हरिनाम संकीर्तन के स्वरों से गुंजायमान हो उठा। 

Kumbh Mela Vrindavan 2021 Shahi Snan Shahi Peshwai of saints in vrindavan
कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक मेला: कुंभ क्षेत्र में उमड़ा जनसैलाब - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार से पहले आयोजित हो रही कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक में शनिवार को माघ पूर्णिमा पर प्रथम शाही स्नान हुआ। स्नान से पहले देश के विभिन्न प्रांतों से आए संत-महंत शाही पेशवाई के लिए गाजे-बाजे के साथ वृंदावन नगर भ्रमण को निकले। 
Kumbh Mela Vrindavan 2021 Shahi Snan Shahi Peshwai of saints in vrindavan
कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक मेला: ऊंट और घोड़ों पर सवार होकर निकले साधु-संत - फोटो : अमर उजाला
तीनों अनी अखाड़ों के श्रीमहंतों की अगुवाई में 10 अखाड़ों के महंत, जगद्गुरु निम्बार्काचार्य श्यामाशरणदेवाचार्य, जगद्गुरु वल्लभाचार्य गोस्वामी वल्लभराय, चतुसंप्रदाय श्रीमहंत समेत सैकड़ों महामंडलेश्वर और साधु-संत आशीर्वाद देते चल रहे थे। संतों के इस विशाल काफिले की भव्यता देखते ही बन रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kumbh Mela Vrindavan 2021 Shahi Snan Shahi Peshwai of saints in vrindavan
कुंभ बैठक मेला 2021: वृंदावन में निकली संतों की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला
शाही पेशवाई में अखाड़ों के पारंपरिक निशान और उनके पीछे पटेबाजी करते वैष्णव नागा साधुओं के जत्थे मुख्य आकर्षण बने। इनके साथ ऊंट, घोड़ों की सवारी भी शामिल रही। 
विज्ञापन
Kumbh Mela Vrindavan 2021 Shahi Snan Shahi Peshwai of saints in vrindavan
वृंदावन कुंभ बैठक मेला 2021: संतों ने निकाली पेशवाई - फोटो : अमर उजाला
पुष्पों से सुसज्जित बग्घियों में वैष्णव संप्रदाय के प्रवर्तक जगद्गुरु बल्लभाचार्य, जगद्गुरु निम्बार्काचार्य, जगद्गुरु रामानन्दाचार्य, जगद्गुरु माध्वगोड़ेश्वर, जगद्गुरु बालानंद महाराज के चित्रपट पेशवाई का हिस्सा बने। अनेक संत, महंत रथों पर सवार होकर भी निकले। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed