{"_id":"593574714f1c1b901c9c7e45","slug":"hot-wave-in-agra-made-tourist-tired-at-tajmahal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"45 डिग्री में पिघला सेल्फी का ख्वाब, पसीना ही पोंछते रह गए 'ताज' से मुखड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 डिग्री में पिघला सेल्फी का ख्वाब, पसीना ही पोंछते रह गए 'ताज' से मुखड़े
Mon, 05 Jun 2017 08:40 PM IST
टीम डिजिटल आगरा
टीम डिजिटल आगरा
Updated Mon, 05 Jun 2017 08:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक तो सूरज की तपिश ऊपर से ताजमहल देखने की ख्वाहिश। आगरा में सोमवार को सैलानियों की हालत कुछ ऐसी रही कि वे अपने ताज से मुखड़े पर पसीना पोंछते ही रह गए। मुख्य गेट से करीब 500 मीटर दूरी धूप में तय करना किसी जंग से कम नहीं था।
2 of 6
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
रविवार रात से ही आगरा की हवा में गरमी का अहसास होने लगा था। रविवार 4 जून को रात 12 बजे भी दोपहर 12 बजे से कम नहीं लग रही थी। इसके बाद सुबह तो तपाने वाली ही रही। सूरज के दिखते ही लू और धूप की जो दोहरी मार पड़ी उसे झेलना लोगों के बस के बाहर ही था।
3 of 6
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद भी ताजमहल देखने आने वालों का उत्साह कम नहीं हुआ। हालांकि पर्यटकों की संख्या अन्य दिनों के मुकाबले काफी कम रही फिर भी 45.4 डिग्री पारे के बीच कई लोग दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत की एक झलक पाने को खिंचे चले ही आए। अब आ तो गए लेकिन उसके बाद जो हुआ, वह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
गर्मी के कारण ताजमहल के प्रवेश द्वार से रायल गेट तक पहुंचने में ही पर्यटकों दम निकल गया। दोपहर 12 बजे तो सूरज भी प्रचंड हो गया था और भयंकर लू भी चलने लगी। ऐसे में जो भी पर्यटक रॉयल गेट तक पहुंचे वे वहीं बरामदे में बैठकर सुस्ताने लगे। इसके बाद सफर काफी लंबा था और बीच में छांव मिलना भी संभव नहीं।
विज्ञापन
5 of 6
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
सबसे ज्यादा परेशानी तो बच्चों के साथ आई महिलाओं को हुई। छोटे-छोटे बच्चों को उनकी मम्मी ने कपड़े में लपेटकर गोदी ले लिया। इसके बाद छाता लगाया फिर भी गर्मी का असर कम नहीं हुआ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।