फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माघी पूर्णिमा: होली की धमारों से गूंजा लाडलीजी महल, ब्रज मंडल में छाई होली की मस्ती

Sun, 09 Feb 2020 03:37 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 09 Feb 2020 03:37 PM IST
विज्ञापन
Holi Will Starts in Ladliji Mahal From Today
लठामार होली (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पूर्णिमा से ब्रज के मंदिरों में होली का खुमार और सिर चढ़कर बोलने लगा है। मंदिरों में होली के रसिया, धमार और गीत सुनाई दे रही है। बरसाने में लाडलीजी महल गुंजायमान है। वृंदावन में ठाकुरजी के आंगन में ढप बजाए और गुलाल के बदरा छाए। देश भर से आने वाले श्रद्धालु होली का आनंद ले रहे हैं।
Holi Will Starts in Ladliji Mahal From Today
लाडली जी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
माघी पूर्णिमा पर ब्रज मंडल में होली की मस्ती स्थानीय निवासियों के साथ देश के कोने-कोने से आये भक्तों पर चढ़ने लगी है।। लाडलीजी महल में रोजाना गुलाल के उमड़ते बदराओं के मध्य श्रद्धालु मस्ती के सागर में गोते लगाते नजर आए। इसके बाद नंदगांव बरसाना की लठामार होली की तैयारियां अपने चरम पर पहुंचने लग जाएंगी। साथ ही ब्रज के अन्य मंदिरों में भी होली की धमार शुरू होगी। अष्टसखी के गांव में होली की चौपाई गायन शुरू हो जाएगा। 
Holi Will Starts in Ladliji Mahal From Today
भगवान के दरवार में उड़ता गुलाल - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर में पड़वा से परंपरागत होली का शुभारंभ हो गया। मंदिर प्रांगण में सुबह 10 से 11 बजे तक ढप की तान पर रसिया मंडल के पदाधिकारी ठाकुरजी को रसिया सुनाए गए। इसी दिन से मंदिर में गुलाल की होली भी हुई। प्राचीन केशवदेव मंदिर में माघी पूर्णिमा के अवसर पर सुबह ठाकुर केशवदेव महाराज के श्री विग्रह का अभिषेक हुआ और ठाकुरजी को नवीन पोशाक धारण कराई गई। मंदिर के मीडिया प्रभारी नारायण प्रसाद शर्मा ने बताया कि माघी पूर्णिमा पर आयोजित भजन संध्या में श्री कृष्ण सामूहिक मंडल द्वारा ठाकुरजी को होली के गीत और रसिया सुनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Holi Will Starts in Ladliji Mahal From Today
नंदगांव की लठमार होली - फोटो : अमर उजाला
नंदगांव के प्रसिद्ध नंदबाबा मंदिर में धमार गायन शुरू होता है। संगीताचार्य एवं नंदबाबा मंदिर के सेवायत राधारमण गोस्वामी ने बताया कि पूर्णिमा के बाद पड़वा से फाल्गुन मास लगते ही होरी धमार प्रारंभ हो जाएगा। इस दौरान ‘रंगन रंगिलौ बहु रंगन रंगिलौ इत गुण निधि राधा गोरी उत सांवरो, गोरी आयो फागुन मास खेल तू रसिया ते होरी’ आदि धमारों का गायन किया जाएगा। ठाकुर जी पर अबीर, गुलाल, टेसू के फूलों का रंग बरसना प्रारंभ हो जाता है। नंदगांव बरसाना की विश्व प्रसिद्ध लठमार होली की तैयारियां जोरों से शुरू हो जाती हैं।
विज्ञापन
Holi Will Starts in Ladliji Mahal From Today
मंदिर बरसाना राधारानी - फोटो : अमर उजाला
ढप, मृदंग, झांझ, मंजीरा आदि वाद्य यंत्रों की धुन पर रसिक कवियों के पद खेलत फाग परस्पर हिलमिल शोभा बर्नी न जाई,या ब्रज में कैसी धूम मचाई इतते आई कुंबर राधिका उतते आये कुंबर कन्हाई...आदि होली के पदों के साथ पूर्णिमा (रविवार) से श्रीजी का आंगन गुंजायमान हुआ। भक्त इन होली के पदों को सुनकर आनंद से सराबोर होकर झूमने लगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed