फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP News: मैनपुरी में हिस्ट्रीशीटर ने किसान को मारी गोली, खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुआ था विवाद

Fri, 09 Sep 2022 04:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 09 Sep 2022 04:48 PM IST
विज्ञापन
history sheeter shot farmer dispute about taking out the tractor from the field In Mainpuri
हिस्ट्रीशीटर ने किसान को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र का गांव चितायन शुक्रवार सुबह गोलियों का तड़तड़ाहट से गूंज उठा। गांव में एक किसान ने हिस्ट्रीशीटर को खेत ट्रैक्टर निकालने से मना कर दिया। इससे गुस्साए आरोपी ने किसान को गोली मार दी। घटना के बाद एकजुट हुए ग्रामीणों ने आरोपी व उसके एक साथी को तमंचा और कारतूस के साथ पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। घायल किसान को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

ये है मामला 

थाना क्षेत्र के चितायन निवासी अनूप दुबे शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे खेत पर धान निकलवा रहे थे, तभी नगला वनखंडी निवासी सुशील उर्फ रामू ट्रैक्टर लेकर खेत की ओर आ गया। अनूप ने खेत से ट्रैक्टर न निकालने को कहा। इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद रामू का साढू हिस्ट्रीशीटर विपिन पांडेय, धर्मेंद्र बाथम निवासी कमलपुर व अन्य साथियों के साथ वहां आ पहुंचा। वह अनूप से गाली गलौज करते हुए हाथापाई करने लगा। उसने तमंचा से कई राउंड फायर किए।
 
history sheeter shot farmer dispute about taking out the tractor from the field In Mainpuri
फायरिंग करते आरोपी, भागते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
अचानक हुई फायरिंग से दहशत फैल गई। खेत में काम कर रहे मजदूर वहां से भागने लगे। इस दौरान जान बचाकर भाग रहे अनूप के पैर में गोली लग गई और वह खेत में ही गिर गए।


history sheeter shot farmer dispute about taking out the tractor from the field In Mainpuri
फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
वहीं फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने आरोपियों की घेराबंदी शुरू कर दी। खुद को घिरता देख आरोपियों ने वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने विपिन व धर्मेंद्र बाथम को पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
history sheeter shot farmer dispute about taking out the tractor from the field In Mainpuri
फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
गांव चितायन में ट्रैक्टर निकालने को लेकर गाली गलौज व फायरिंग का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई। आनन-फानन में घायल पक्ष से तहरीर लेने के बाद मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी।
 
विज्ञापन
history sheeter shot farmer dispute about taking out the tractor from the field In Mainpuri
फायरिंग के बाद भागते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
 प्रभारी निरीक्षक किशनी अनिल सिंह ने बताया कि गांव चितायन में हिस्ट्रीशीटर व साथियों द्वारा फायरिंग का मामला सामने आया है। आरोपियों के विरुद्ध तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed