फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एबीवीपी के लिए कई मायनों में एतिहासिक रहा 65 वां राष्ट्रीय अधिवेशन, जानें खास बातें

Tue, 26 Nov 2019 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
historical 65th ABVP conference held in agra
एबीवीपी के 65 वें अधिवेशन का समापन - फोटो : अमर उजाला
आगरा कॉलेज के मैदान पर आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का 65 वां अधिवेशन संगठन के लिए कई मायनों में एतिहासिक रहा। करीब 16 वर्ष तक राष्ट्रीय संगठन मंत्री रहे सुनील आंबेकर को नई जिम्मेदारी दिए जाने और उनकी जगह आशीष चौहान को राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनाए जाने की घोषणा की गई। यह अधिवेशन राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर छात्रा के काबिज होने के नाते भी एतिहासिक बन गया है।  
historical 65th ABVP conference held in agra
आशीष चौहान को बधाई देते एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस सुबैय्या - फोटो : अमर उजाला
संगठन से जुड़े लोगों का कयास है कि आगरा के अधिवेशन में आशीष चौहान को जो पिच मिली है, उस पर लंबी पारी खेल सकते हैं। कारण, उनकी उम्र कम है। सुनील आंबेकर को भी कम उम्र में राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व मिला था, उन्होंने खुद को साबित किया और इस पद पर लंबी पारी खेली। 
historical 65th ABVP conference held in agra
एबीवीपी की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
संगठन के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी छात्रा को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। निधि त्रिपाठी ने इसी अधिवेशन में घोषणा के बाद राष्ट्रीय महामंत्री का कार्यभार संभाला। 66वां राष्ट्रीय अधिवेशन महाराष्ट्र के कोंकण प्रांत में होगा। इसकी घोषणा सोमवार को 65वें राष्ट्रीय अधिवेशन के आखिरी दिन संगठन की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
historical 65th ABVP conference held in agra
एबीवीपी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
एबीवीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन के अंतिम दिन 'महिला विमर्श और युवा' विषय पर भाषण सत्र हुआ। इसमें संगठन की अखिल भारतीय छात्रा प्रमुख ममता यादव ने कहा कि ईश्वर और स्त्री में ही निर्माण की शक्ति है। भगवान सृष्टि की और स्त्री मानव का निर्माण करती है। उन्होंने देश आज फिर से विश्व गुरु बनने लिए प्रशस्त है, इसका बड़ा कारण महिलाओं का सभी क्षेत्रों में योगदान है। 
विज्ञापन
historical 65th ABVP conference held in agra
एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय अधिवेशन में 'जीरो फूड वेस्टेज' मॉडल प्रस्तुत किया गया। देशभर के विभिन्न प्रांतों से करीब 1,350 कार्यकर्ता पहुंचे। 300 से अधिक ब्रज प्रांत के कार्यकर्ता व्यवस्था में लगे थे। अतिथियों, मीडिया को मिलाकर करीब 2,000 लोगों ने रोजाना जलपान और भोजन किया। अधिवेशन में अन्न का एक भी दाना बर्बाद नहीं होने दिया गया। कार्यकर्ताओं की टीम लगाकर यह सुनिश्चित किया गया कि एक भी व्यक्ति के प्लेट में खाना नहीं छूटे। कार्यकर्ता और पदाधिकारी इसे संदेश के रूप में लेकर गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed