आगरा कलक्ट्रेट में एसएसपी दफ्तर के बाहर मंगलवार को अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पांच पदाधिकारियों ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस ने पदाधिकारियों से माचिस छीन ली। इसके बाद पांचों पदाधिकारियों को थाना नाई की मंडी ले गई। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने बताया कि एडीए ने दहतोरा में मंदिर को हटा कर मूर्ति को कब्जे में लिया था। इस पर पिछले दिनों बोदला चौराहे पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान मंदिर निर्माण, मूर्ति पुन: स्थापित करने की मांग की थी। प्रदर्शन के मामले में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए थे। इस पर महासभा ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन का एलान किया था। इसमें मंदिर बनाने, मूर्ति वापस स्थापित करने और मुकदमे वापस लेने की मांग करनी थी। यह मांग पूरी नहीं होने पर आत्मदाह का एलान किया गया था।
आगरा: कलक्ट्रेट पर हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने की आत्मदाह की कोशिश, पांच जेल भेजे गए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन