फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंदी हैं हम: अमेरिका से लेकर रूस और इटली तक हिंदी की पताका फहरा रहे ब्रजवासी

Tue, 14 Sep 2021 01:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 14 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Hindi Divas News Hindi Hain Hum People of Braj promoting Hindi in foreign countries
अनुपम परिहार व उनकी पत्नी स्वेतलाना रॉबर्टनोवा - फोटो : अमर उजाला

ब्रज के होनहार विश्व भर में हिंदी की पताका फहरा रहे हैं। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में बसे ब्रज की माटी के यह लाल हिंदी का परचम बुलंद किए हुए हैं। किसी ने वहां रह रहे भारतीय मूल के बच्चों को ही हिंदी पढ़ाने का बीड़ा उठा लिया तो कोई ऑनलाइन माध्यमों से हिंदी का प्रचार-प्रसार कर रहा है। यूट्यूब चैनल और ब्लॉग लेखन के जरिये भी वे हिंदी का मान बढ़ा रहे हैं और हिंदी के हम के नारे को आगे लेकर चल रहे हैं। उनके साथ वहां रह रहे कई अन्य हिंदी भाषी युवाओं का कारवां भी जुड़ता जा रहा है। 



रूसी पत्नी को सिखा दी हिंदी 
कवि सोम ठाकुर के नवासे अनुपम परिहार राजामंडी के रहने वाले हैं। अनुपम ने बताया कि इटली में हिंदी भाषियों का एक ग्रुप है। इटैलियन दोस्तों को हिंदी कविताएं सुनाते हैं। हिंदी परिचर्चाओं में भी शिरकत करते हैं। अपनी पत्नी स्वेतलाना रॉबर्टनोवा (रूस मूल की) को भी हिंदी सिखा दी है। उनसे हिंदी में ही बात करते हैं। 

Hindi Divas News Hindi Hain Hum People of Braj promoting Hindi in foreign countries
स्वाति चौहान - फोटो : अमर उजाला
बच्चों को सिखाती हैं हिंदी 
लंगड़े की चौकी की रहने वाली स्वाति अमेरिका में रहती हैं। पति शैलेंद्र सिंह वैज्ञानिक हैं। तीनों बच्चों का विदेश में ही जन्म हुआ लेकिन स्वाति का हिंदी लगाव ऐसा है कि उनसे अपनी मातृभाषा में ही बात करती हैं। स्वाति सिंह ने कहा कि हिंदी भाषी दोस्तों और बच्चों की मित्रों को हिंदी में बात करने के लिए प्रेरित करती हैं। ऑनलाइन हिंदी के लेख लिखती हैं। 
Hindi Divas News Hindi Hain Hum People of Braj promoting Hindi in foreign countries
फ्रांस में रहते हैं दिलीप जिंदल - फोटो : अमर उजाला
हिंदी में लिख रहे फैशन की गाथा
फ्रांस में रहने वाले दिलीप जिंदल ने कहा कि मथुरा में साहित्य प्रेमी ससुराल मिली। पत्नी निहारिका भी हिंदी की लेखिका हैं। खुद लंबे समय से फ्रांस में निवास कर रहे हैं। हिंदी से इतना लगाव है कि फ्रांसीसी फैशन इंडस्ट्री पर हिंदी में ही कई लेख लिख दिए। जब मौका मिलता है ब्रज की माटी की खुशबू लेने चले आते हैं। हिंदीभाषा अभिभावकों के बच्चों को हिंदी में बात करने के लिए प्रेरित करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Divas News Hindi Hain Hum People of Braj promoting Hindi in foreign countries
प्रतीक सिंह - फोटो : अमर उजाला
कुवैत में हिंदी प्रेमी संस्था बनाई
राजा लक्ष्मण सिंह परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रतीक सिंह बचपन से ही हिंदी प्रेमी हैं। उन्होंने बताया कि वह काम के सिलसिले में कुवैत रहते हैं। वहां हिंदी प्रेमी नाम से हिंदी भाषियों का एक दल बनाया है। हर रविवार किसी सदस्य के घर में हिंदी गद्य और पद्य पर चर्चा होती है। गैर हिंदी भाषी युवा भी इसमें शामिल होते हैं। देर रात तक महफिल सजती है। 
विज्ञापन
Hindi Divas News Hindi Hain Hum People of Braj promoting Hindi in foreign countries
फ्रांस की क्रिस्टेल येवान और रूस की एलेसिया माकोवस्काया - फोटो : अमर उजाला
हिंदी है इन्हें प्यारी
- फ्रांस की रहने वाली क्रिस्टेल येवान को हिंदी बहुत प्यारी है। साल 1994 में पहली बार भारत आई थीं। हिंदी से इतनी प्रभावित हुईं कि भाषा सीखी और अब फ्रांस में हिंदी पढ़ाती भी हैं।
- रूस की एलेसिया माकोवस्काया को भी हिंदी बहुत प्यारी है। धर्म, अहिंसा, आत्मा और बुद्धिमत्ता, इनके प्रिय शब्द हैं। मिंस्क में हिंदी का प्रचार-प्रसार कर रही हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed