आगरा में गुरुवार रात से शुक्रवार शाम तक रिमझिम रिमझिम 27.9 मिमी बारिश में जगह-जगह सड़कों पर जलभराव हो गया तो नाले और हाईवे की दीवार ढह गईं। फिरोजाबाद रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी के सामने नेशनल हाईवे की 10 फुट ऊंची दीवार गिर गई, जिसका मलबा सर्विस लेन पर गिर पड़ा। दो साल पहले ही इसी जगह यही दीवार गिरी थी, जिसमें कई कारें दबने से क्षतिग्रस्त हो गईं थीं।
{"_id":"6144ca358ebc3eb7343a3c4a","slug":"highway-wall-collapse-and-water-logging-on-roads-due-to-rain-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बारिश से आगरा का हुआ बुरा हाल: कई जगहों पर सड़कें धंसी, हाईवे की दीवार ढही, जलभराव बना मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से आगरा का हुआ बुरा हाल: कई जगहों पर सड़कें धंसी, हाईवे की दीवार ढही, जलभराव बना मुसीबत
Sat, 18 Sep 2021 12:07 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
बारिश से शहर का हुआ ये हाल
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
खोदाई के बाद नहीं भरा गया सड़क पर गड्ढा
- फोटो : अमर उजाला
सीवर, पानी की लाइन से धंसी सड़कें
स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा सीवर और पानी की पाइपलाइन बिछाने के काम के बाद बनाईं पुरानी मंडी चौराहा, ताजगंज नगर निगम इंटर कॉलेज के पास, तोरा गांव, यमुना किनारा रोड, हाथीघाट, आंबेडकर पुल, जीवनी मंडी पर सड़कें धंस गईं तो वहीं अलबतिया रोड, मारुति एस्टेट, अवधपुरी, विनय नगर, श्याम नगर, सुभाष नगर, बोदला सिकंदरा रोड पर जलनिगम की निर्माण इकाई और विश्व बैंक इकाई द्वारा की गई खोदाई के बाद कीचड़ के कारण लोगों का पैदल निकलना मुश्किल हो गया।
सड़क पर जलभराव होने से गिरने से बचा स्कूटी सवार
- फोटो : अमर उजाला
मारुति एस्टेट-मानस नगर रोड पर गिरे स्कूटी सवार
मारुति एस्टेट से मानस नगर के बीच जलनिगम ने पानी और सीवर की लाइन बिछाई है। सड़क धंस जाने और बारिश में जलभराव हो जाने के कारण दो पहिया वाहन सवार इसमें गिर गए। अन्य वाहन चालकों ने उन्हें उठाया। दिनभर यहां ऐसे हादसे होते रहे, जिनमें कई लोग चोटिल हो गए।

मदिया कटरा के पास सड़क धंसी
- फोटो : अमर उजाला
मानसून में खोद दीं सड़कें, अब हुई जानलेवा
न्यू राजामंडी में स्टेशन के पास जलनिगम ने सीवर बिछाने के लिए खोदाई कर दी। गुरुवार रात से हो रही रिमझिम बारिश के कारण यहां खोदाई के बाद 50 मीटर तक मिट्टी धंस गई और गड्ढे हो गए। बेहद खतरनाक ढंग से यहां गड्ढे हुए हैं, जिनमें अंधेरे के कारण बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्रीय पार्षद शरद चौहान ने नगर निगम के इंजीनियर आरके सिंह से इसकी शिकायत की है।

अलबतिया रोड पर हुआ जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
'जलनिगम पर हो कार्रवाई'
पार्षद शरद चौहान ने कहा कि बारिश के लिए हम मन्नतें मांगते हैं, लेकिन जलनिगम ने सड़कों को ऐसे खोदकर रख दिया है कि कीचड़ और गड्ढों के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। मानसून में जब खोदाई पर रोक है तो कैसे सड़क खोदी गई। जलनिगम के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
'सप्ताहभर से जारी है खोदाई'
पार्षद मुकुल गर्ग ने कहा कि सप्ताहभर से प्रताप नगर, जयपुर हाउस, मानस नगर रोड पर खोदाई जारी है। अभी मानसून खत्म नहीं हुआ तो खोदाई किसके आदेश से की जा रही है। जब भारी बारिश का अलर्ट है तो खोदाई क्यों की गई।