फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह की कड़ी सुरक्षा, आज से पैरामिलिट्री फोर्स के हवाले

Fri, 03 Dec 2021 10:27 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 03 Dec 2021 10:27 AM IST
सार

छह दिसंबर को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना है। हर हाल में शांत माहौल खराब न होने देने के लिए सख्त रुख अख्तियार कर लिया है।
 

विज्ञापन
high security alert for 6 december in mathura
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा - फोटो : अमर उजाला
छह दिसंबर को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह चौकस नजर आ रहा है। परिंदा पर न मार सके, ऐसा सुरक्षा खाका यलो जोन में खींचा गया है। आगरा मंडल से आने वाला फोर्स शुक्रवार की शाम से अपने प्वाइंटों पर मुस्तैद हो जाएगा। मंडलायुक्त अमित गुप्ता और आईजी नचिकेता झा ने मथुरा के पुलिस अफसरों के मंथन करके सख्ती से निपटने के लिए कहा गया है। धार्मिक संगठन और सामाजिक संगठनों ने ईदगाह पर संकल्प यात्रा व जलाभिषेक करने का एलान स्थगित कर दिया। बावजूद इसके पुलिस-प्रशासन कतई भी ढिलाई के मूड में नहीं है। मंडलायुक्त और आईजी ने मथुरा आकर मथुरा के डीएम नवनीत सिंह चहल, एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह, एसपी सुरक्षा आनंद कुमार आदि अफसरों के संग मंथन करके पूरी तरह से सतर्क और सजग रहते हुए सख्ती बरतने के लिए कहा है। छह दिसंबर को लेकर पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स शुक्रवार की शाम को मथुरा पहुंच जाएगा।
high security alert for 6 december in mathura
मथुरा: फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस कप्तान - फोटो : अमर उजाला
आगरा मंडल ने आने वाले फोर्स की बृहस्पतिवार की रात को ड्यूटियां निश्चित कर दी गईं। हर हाल में पुलिस सख्ती से निपटने के लिए तैयार है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम से फोर्स ड्यूटी पर मुस्तैद नजर आएगा। 
high security alert for 6 december in mathura
मथुरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जुमे की नमाज को लेकर भी पुलिस की सख्ती
जुमे की नमाज को लेकर भी पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से सतर्क और सजग दिख रहा है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी के जवानों को लगाया गया है। खुद एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने कमान संभाल ली है। सुबह से पुलिस-प्रशासन के अफसरों का जमावड़ा डीगगेट पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
high security alert for 6 december in mathura
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मथुरा - फोटो : अमर उजाला
खुफिया विभाग भी सक्रिय 
पूर्वमंत्री ठा. तेजपाल सिंह ने यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर बयान पर आपत्ति जताते हुए शांत माहौल में जहर घोलने वाला करार दिया है। पूर्वमंत्री का कहना है कि योगीराज श्रीकृष्ण ने पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया। उसी की नगरी के शांत माहौल को बिगाड़ने के लिए यूपी सरकार के उपमुख्यमंत्री बे फिजूल का बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कृष्ण की नगरी में सभी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण तरीके से रह रहे हैं। शांतिप्रिय जिला है। इस जिले की शांतिभंग करने पर भाजपा पूरी तरह से उतारू है। पूर्वमंत्री ने जनपद की जनता से शांति बनाए रखते हुए सौहार्दपूर्ण तरीके से रहने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
high security alert for 6 december in mathura
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर - फोटो : अमर उजाला
सख्ती से निपटने को पुलिस तैयार: ग्रोवर
माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। सोशल मीडिया पर भी पूरी निगाह रखी जा रही है। हर हाल में माहौल का शांत बनाए रखा जाएगा। - डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी

मथुरा: जलाभिषेक के एलान के बाद धारा 144 लागू, 2100 पुलिसकर्मी और पैरामिलिट्री जवानों के हवाले होगा शहर

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed