फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहर बढ़ा, सेवाएं नहीं: नगर निगम में शामिल पर सुविधाओं का इंतजार, मुंह चिढ़ा रही टूटी सड़कें, गंदगी के ढेर

Fri, 03 Dec 2021 09:25 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 03 Dec 2021 09:25 AM IST
विज्ञापन
Dahtora And Lakhanpura People Waits For Development Work Of Nagar Nigam Agra
आगरा: गांव का हाल - फोटो : अमर उजाला

ग्राम पंचायतों से जुड़े इलाके शहर में तो शामिल तो हुए लेकिन शहर जैसी सुविधाएं नहीं मिलीं। वर्षों से यह क्षेत्र विकास कार्यों की बाट जोह रहे हैं। शास्त्रीपुरम योजना के लखनपुरा के अलावा दहतोरा, बाईंपुर सहित आसपास के इलाकों के बुरे हाल हैं। टूटी सड़कें, गंदगी के अंबार और बजबजातीं नालियां मुंह चिढ़ा रही हैं। अमर उजाला की टीम ने बुधवार को सिकंदरा के आसपास के उन इलाकों का दौरा किया, जिन्हें साल 2019 में नगर निगम की सीमा में शामिल किया गया था। बाईंपुर के लोग खासे आक्रोशित हैं। कहते हैं कि जब तक इलाका ग्रामीण सीमा में आता था, विकास कार्य हो जाते थे। अब तो मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरस गए हैं। नगर निगम के अफसर कहते हैं कि विकास कार्यों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जब हरी झंडी मिलेगी, तब काम कराए जाएंगे। 

Dahtora And Lakhanpura People Waits For Development Work Of Nagar Nigam Agra
गांव दहतोरा का हाल - फोटो : अमर उजाला

दहतोरा के लोगों ने कहा कि हमें तो सरकार ने बीच में फंसा दिया है। न ग्रामीण इलाके के रहे और न ही पूरी तरह से नगर निगम में शामिल हो पाए। सड़कों का बुरा हाल है। पानी की समस्या तो वर्षों से बनी हुई है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की थी लेकिन अभी तक कोई समाधान न निकला। लखनपुरा की भी यही कहानी रही। यहां भी लोग सड़क और गंदगी की मार से परेशान दिखे। कई जगह कूड़े के ढेर और उनमें से आती बदबू के चलते खड़ा होना भी दुश्वार हो गया। आवारा जानवर कूड़े के ढेर के आसपास घूमते मिले।  

Dahtora And Lakhanpura People Waits For Development Work Of Nagar Nigam Agra
टूटी सड़क - फोटो : अमर उजाला
शास्त्रीपुरम में 14 करोड़ के काम स्वीकृत
इन इलाकों में विकास कार्यों का प्रस्ताव शासन में लंबित है। निगम के अनुसार शास्त्रीपुरम इलाके के लिए ही 14 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। पैसा आने का इंतजार है। आसपास के अन्य इलाकों में भी विद्युत पोल, लाइटें, ट्री गार्ड, ट्रैफिक आईलैंड स्थापित किए जाने हैं। योजना फिलहाल पाइपलाइन में है।  

सड़कों की हालत जर्जर 
इलाके में सड़कों की हालत बहुत जर्जर है। कई बार शिकायत की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। गंदगी की मार से भी लोग परेशान हैं। - पूजा देवी, लखनपुर
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dahtora And Lakhanpura People Waits For Development Work Of Nagar Nigam Agra
कीचड़ के बीच से निकलते लोग - फोटो : अमर उजाला
थम गए विकास कार्य 
पहले तो काम हो जाते थे लेकिन अब विकास कार्य थम गए है। निगम में शिकायत की गई थी। कूड़े के ढेर जगह-जगह लगे हैं। - पवन चौधरी, दहतोरा

नहीं मिला कोई फायदा 
ग्रामीण क्षेत्र से शहर में शामिल होने का अभी तक तो कोई फायदा नहीं मिला है। इलाके में कई स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। इन्हें ठीक कराया जाए।  - राजू, लखनपुर
 
विज्ञापन
Dahtora And Lakhanpura People Waits For Development Work Of Nagar Nigam Agra
गंदगी का आलम - फोटो : अमर उजाला
तैयारी के साथ होते शामिल 
पूरी तैयारी के साथ ही क्षेत्र को शहरी सीमा में शामिल किया जाना चाहिए था। काफी समय से इलाके में विकास कार्य नहीं कराए गए हैं। - सुनील राजपूत, दहतोरा
ये है आकंड़ा
284 विद्युत पोल लगाए जाने का है प्रस्ताव
2100 से अधिक लाइटें भी लगाई जाएंगी 
1200 ट्री गार्ड पहले चरण में स्थापित होंगे 
2019 में ग्रामीण इलाके शामिल हुए नगर निगम क्षेत्र में 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed