{"_id":"63e1b520054e805852631bf9","slug":"high-profile-brothel-racket-exposed-in-guest-house-agra-near-tajmahal-2023-02-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गेस्ट हाउस पर छापा: देह व्यापार करती मिलीं शादीशुदा महिलाएं, अंदर का नजारा देख पुलिस भी शर्म से पानी-पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेस्ट हाउस पर छापा: देह व्यापार करती मिलीं शादीशुदा महिलाएं, अंदर का नजारा देख पुलिस भी शर्म से पानी-पानी
Tue, 07 Feb 2023 07:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 07 Feb 2023 07:49 AM IST
विज्ञापन
देह व्यापार करती मिलीं शादीशुदा महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के ताजगंज के बसई स्थित चित्रांशी पेइंग गेस्ट हाउस में सोमवार शाम को देह व्यापार पकड़ा गया। तीन युवक और तीन युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिलीं। जहां पर गेस्ट हाउस हैं, वहां पर नजदीक ही पर्यटन थाना है। संचालक फरार हो गया। आरोप है कि वह युवतियों को बुलाता था। ग्राहक आते थे। घंटों के हिसाब से बुकिंग होती थी।
गेस्ट हाउस पर पुलिस का छापा
- फोटो : अमर उजाला
घंटों के हिसाब से दे रहे थे कमरे
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि एक युवती रामबाग, दो बालूगंज क्षेत्र की हैं। शादीशुदा हैं। दिन में वो गेस्ट हाउस में आती थीं। रात तक रुकती थीं। गेस्ट हाउस में घंटों के हिसाब से कमरे दिए जाते थे। उन्हें ग्राहक रकम देते थे। संचालक भी रकम लेता था। ग्राहक फोन कर संचालक के पास आते हैं।
गेस्ट हाउस की छत पर मौजूद पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
बुलावे पर पहुंचती थीं गेस्ट हाउस
युवतियां संचालक के बुलावे पर यहां आ जाती हैं। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी युवक मोती कटरा निवासी राजू वर्मा, नौबस्ता निवासी गौरव और सुशील हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
छत पर छिपी मिली एक महिला
- फोटो : अमर उजाला
संचालक फरार
संचालक लोकेश फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। मामले में देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गेस्ट हाउस मालिक जानलेवा हमले के मामले में जेल में बंद है। उसने गेस्ट हाउस किराये पर दे रखा था।
विज्ञापन
देह व्यापार, स्पा,
- फोटो : अमर उजाला