{"_id":"68b91cc7b66feced750b7e1f","slug":"heavy-rain-roads-jammed-houses-and-shops-flooded-child-swept-away-in-a-drain-dead-body-found-100-meters-away-2025-09-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बारिश की डरावनी तस्वीरें: सड़कों बनीं तालाब, डूब गए वाहन...नाले में बह गया बालक; 100 मीटर दूर मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश की डरावनी तस्वीरें: सड़कों बनीं तालाब, डूब गए वाहन...नाले में बह गया बालक; 100 मीटर दूर मिली लाश
Thu, 04 Sep 2025 12:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:23 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक घंटे की मूसलाधार बारिश ने शहर को थाम दिया, जगह-जगह जलभराव और जाम से लोग बेहाल हो गए। रुनकता में खुले नाले में गिरकर डेढ़ साल के मासूम प्रियांशु की मौत हो गई।
विज्ञापन
बारिश जलभराव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक घंटे की बारिश बुधवार दोपहर को आफत बनकर बरसी। जलभराव से सड़कों पर घंटों जाम रहा। गली-मुहल्ले, पॉश कॉलोनियों और बाजारों में दुकानों में पानी भर गया। रुनकता में 15 महीने का बालक शिव उफनाए नाले में बह गया। जब तक उसे निकाला गया, तब तक बच्चे की मौत हो गई। इतना ही नहीं एमजी रोड, यमुना किनारा से फतेहाबाद रोड, सिकंदरा हाईवे तक पानी भरने से घंटों वाहन जाम में रेंगते रहे।
जलभराव से गुजरती बस
- फोटो : संवाद
मेट्रो निर्माण से धाकरान चौराहे पर वाहन फंसे रहे। उधर, यमुना किनारा पर स्ट्रेची ब्रिज के नीचे 4 फीट पानी भर गया। कार डूबने से बची। स्कूटर व बाइक सवार गिर पड़े। कई वाहन पानी भरने से खराब होकर रास्ते में खड़े हो गए। ताजमहल से लौट रहे पर्यटक भी जाम में फंसे रहे। जीवनी मंडी पर गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस से एक घंटे यातायात बाधित रहा। उधर, सिकंदरा चौराहा से कामायनी कट तक जाम लगा रहा।
जलभराव में वाहन हुए बंद
- फोटो : संवाद
गुरुद्वारा से बाईंपुर तक हाईवे पर पानी भर गया। रोशन मोहल्ला, रावतपाड़ा, सुभाष बाजार में दुकानों में रखा सामान पानी से खराब हो गया। तहसील में वादकारियों को जलभराव से खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट गेट अजीत नगर तिराहा पर तीन फीट तक पानी भरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर जलभराव
- फोटो : संवाद
खेलते समय नाले में बह गया प्रियांशु, 100 मीटर दूर मिली लाश
रुनकता (सिकंदरा) के होली मोहल्ला में बुधवार को तेज बारिश के दाैरान घर के बाहर खेल रहा डेढ़ वर्ष का बालक प्रियांशु उर्फ शिव फिसलकर नाले में गिर गया। तेज बहाव के कारण वह पानी में आगे तक बहता चला गया। बाद में परिवार के लोगों को पता चला तो सभी दाैड़े। परिजन व ग्रामीणों ने 100 मीटर की दूर पर नाले में फंसे बच्चे के शव को निकाला। घटना से मां का हाल बेहाल हो गया। सूचना पर लेखपाल और कानूनगो माैके पर पहुंच गए।

ढका नहीं था नाला
रुनकता के होली मोहल्ला निवासी सुरेश मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि बेटी किरन की शादी 4 साल पहले भरतपुर के रुदावल में की थी। काफी समय से बेटी का पति पिंटू से विवाद चल रहा है। इस कारण मायके में आ गई है। उसके साथ धेवता प्रियांशु भी रह रहा था। घर के सामने नाला बना है। यह ढका नहीं है। उसे पार कर सड़क पर जाने के लिए पत्थर लगाए गए हैं। शाम तकरीबन तीन बजे आई तेज बारिश के कारण नाले में पानी अधिक था।