फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उफ ! ये गर्मी कहीं बिगाड़ न दे आपकी सेहत, इन उपायों से करें बचाव

Fri, 31 May 2019 01:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 31 May 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
health tips for summer heat stroke
धूप से बचने को कपड़े से चेहरा ढकी युवती - फोटो : अमर उजाला
आगरा समेत पूरे ब्रज मंडल में तापमान 46 डिग्री के पार पहुंच चुका है। आसमान से आग बरस रही है। भीषण गर्मी से हर कोई बेहाल है। इस मौसम में कई बीमारियों का भी खतरा मंडराने लगा है। ऐसे में अपनी सेहत का जरूर ख्याल रखें। चिकित्सक तमाम उपाय बता रहे हैं, जिससे भीषण गर्मी में बीमारियों से बचा जा सकता है।
health tips for summer heat stroke
छाता लगाकर धूप से बचाव करतीं पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
चिकित्सकों की सलाह है कि खूब पानी पीएं, तरल पदार्थों का सेवन करें। बहुत जरूरी न हो तो सुबह 10 से शाम चार बजे तक बाहर निकलने से बचें। बाहर निकलना जरूरी हो तो सिर पर अंगोछा डाल लें। सूती कपड़े पहनें। 
health tips for summer heat stroke
बाइक पर बैठी मां ने बच्चों को इस तरह धूप से बचाया - फोटो : अमर उजाला
एसएन मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन डॉ. मृदुल चतुर्वेदी का कहना है कि इस मौसम में हीट स्ट्रोक, हीट एग्जास्टेशन, हीट क्रैम्स और फूड प्वाइजनिंग का खतरा है। हीट स्ट्रोक में व्यक्ति को लू लग जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
health tips for summer heat stroke
धूप से बचाव करती महिला - फोटो : अमर उजाला
हीट एग्जास्टेशन में शरीर से पानी निकल जाता है और हीट क्रैम्स में नमक की कमी हो जाती है। पैर में अकड़न हो जाती है। शरीर में पानी की मात्रा कम न होने दें। नीबू, खरबूजा, तरबूजा आदि का सेवन करते रहना चाहिए। नारियल पानी भी फायदेमंद है।
विज्ञापन
health tips for summer heat stroke
गर्मी में प्यास बुझाता युवक - फोटो : अमर उजाला
फूड प्वाइजनिंग से बचने के लिए दही को छोड़कर बाकी दूध के उत्पादों के सेवन से बचना चाहिए। रात में कम भोजन करना चाहिए। बासी खाने का सेवन नहीं करना चाहिए। हीट स्ट्रोक होने पर पानी का छिड़काव करना चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed