{"_id":"5f6314768ebc3e2cb47bfa5b","slug":"health-department-careless-after-dengue-in-district","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मैनपुरीः डेंगू की दस्तक के बाद भी स्वास्थ्य विभाग लापरवाह, गलियां में भरा गंदा पानी, पनप रहे मच्छर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरीः डेंगू की दस्तक के बाद भी स्वास्थ्य विभाग लापरवाह, गलियां में भरा गंदा पानी, पनप रहे मच्छर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 17 Sep 2020 01:28 PM IST
सार
रेडजोन घोषित किए गए संसारपुर और नगला पजाबा में जगह-जगह जलभराव और गंदगी फैली मिली। जलभराव के बीच मच्छर पनप रहे हैं। डेंगू फैलने के खतरे को लेकर यहां के लोग चिंतित दिखा रहे हैं। बीते वर्ष जिले में डेंगू से 21 लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
1 of 7
रास्ते पर भरे गंदे पानी से निकलते बच्चे और महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मैनपुरी में डेंगू ने दस्तक दे दी है, लेकिन अभी भी स्वास्थ्य विभाग की तैयारी धरातल पर नजर नहीं आ रही हैं। रेड जोन घोषित होने के बाद भी डेंगू के लिए संवेदनशील इलाकों में बचाव के कोई उपाय नहीं दिख रहे हैं। यहां हालात पिछले साल से भी बदतर हैं। बुधवार को रेडजोन घोषित किए गए संसारपुर और नगला पजाबा में जगह-जगह जलभराव और गंदगी फैली मिली। जलभराव के बीच मच्छर पनप रहे हैं। डेंगू फैलने के खतरे को लेकर यहां के लोग चिंतित दिखा रहे हैं। बीते वर्ष जिले में डेंगू से 21 लोगों की मौत हुई थी। इसके साथ ही 150 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए थे।
2 of 7
संसारपुर वाल्मीकि बस्ती
- फोटो : अमर उजाला
स्थान: संसारपुर वाल्मीकि बस्ती समय:11:30 बजे
मोहल्ले की गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ था, लोग अपने-अपने घरों में थे। तालाब ओवरफ्लो होने से गली में गंदा पानी भरा हुआ था। कुछ लोगों ने घरों से बाहर निकलकर अपनी परेशानी बताई। गोविंद कुमार ने बताया कि बीते वर्ष यहां 50 से अधिक लोग डेंगू से पीड़ित थे। इस बार हालात और खराब हैं। मोहल्ले में जलभराव है और गंदगी फैली है, लेकिन कोई देखने और सुनने वाला नहीं है। कभी भी बीमारियां फैल सकती हैं।
3 of 7
जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
समय 11:40 बजे स्थान: संसारपुर मोहल्ला पूर्वी
मोहल्ले की मुख्य गली में गंदा पानी भरा हुआ था। यहां तालाब के सामने वाली गली में पिछले तीन महीने से जलभराव है। लोग इसी गंदे पानी से होकर निकलते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि बीमारी का हर समय डर सताता है। संचारी रोग रोकथाम अभियान के तहत भी यहां कोई व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
प्लॉट में भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
समय-दोपहर 12 बजे स्थान मोहल्ला भोजपुरा एलाऊ रोड
यहां प्लॉट में पानी भरा हुआ था। इस प्लॉट के सहारे से ही एक घर को रास्ता भी गया है। देखने से ऐसा लग रहा था कि घर किसी टापू पर बना हो। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पिछले साल डेंगू से तीन मौत हुई थीं। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया है। यहां फिर से मच्छर पनप रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 7
गोविंद और पुनीत कुमार बाएं से दाएं
- फोटो : अमर उजाला
कई बार नगर पालिका और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन तालाब के पानी को निकाले जाने की व्यवस्था नहीं हुई। अब तालाब का पानी गली में भर गया है। गोविंद कुमार
पिछले साल मोहल्ले में 20 से अधिक लोग डेंगू से पीड़ित हुए थे। तीन लोगों की मौत हुई थी लेकिन इसके बाद भी हालातों में सुधार नहीं है। लोग डेंगू को लेकर चिंतित हैं। पुनीत कुमार।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।