आगरा में ताजमहल के साए में ही हरियाली का कत्ल हो गया। मेहताब बाग के पास यमुना की तलहटी में लगे पुराने पेड़ को काट दिया गया। पीएसी कैंप के पास लगाया पेड़ 30 साल से ज्यादा पुराना था।
2 of 5
ताजमहल
- फोटो : Amar Ujala
पेड़ को काटने की शिकायत वन विभाग को दी गई, जिस पर जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। वन विभाग की टीम ने यहां तैनात पीएसी और एएसआई कर्मचारियों से पूछताछ की लेकिन किसी ने भी पेड़ काटे जाने की जानकारी नहीं दी।
3 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
डीएफओ मनीष मित्तल ने बताया कि मेहताब बाग के पीछे हरा पेड़ काटने की जानकारी मिलने पर मैंने जांच के लिए अपने सहयोगियों को भेजा था, जिसके बाद हमने केस दर्ज करा दिया है।
4 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि ताजमहल के पास सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिए हैं कि बिना अनुमति के हरियाली नहीं काटी जाएगी।
ये भी पढ़ें- देखिये सरकार! सड़कों पर बहता नीर, बूढ़े कंधे पानी ढोने को मजबूर...
5 of 5
मेहताब बाग से ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के पास पेड़ काटने के लिए एक एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट से तीन साल पहले अनुमति ली थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि काटने के एवज में दस गुना अधिक पेड़ लगाने होंगे।