फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Grabbed money by buying potatoes worth 81 lakhs from Sadar MLA cold store in etah up crime news

Etah: 81 लाख रुपये का आलू पचा गए दो शातिर व्यापारी, भाजपा विधायक के कोल्ड से की थी खरीद

Fri, 17 Feb 2023 04:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Feb 2023 04:27 PM IST
सार

फिरोजाबाद के दो व्यापारी षडयंत्र रचकर कोल्ड स्टोर से खरीदारी करते रहे। कोल्ड स्टोर के मुनीम ने रकम हड़पने का दोनों के खिलाफ मुकदमा  लिखाया है।
 

विज्ञापन
Grabbed money by buying potatoes worth 81 lakhs from Sadar MLA cold store in etah up crime news
आलू - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के सदर विधायक के कोल्ड स्टोर से फिरोजाबाद के दो व्यापारी आलू खरीद करते रहे और बीच-बीच में लेन देन भी किया, लेकिन रकम ज्यादा होने पर अचानक गायब हो गए। कोल्ड स्टोर के मुनीम ने 81 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करके रकम हड़पने की रिपोर्ट लिखाई है।

विज्ञापन

जीटी रोड पर है कोल्ड स्टोर

कोतवाली देहात क्षेत्र जीटी रोड स्थित मै. गंगाप्रसाद शीतल गृह गंगा नगर सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड का है। इसके मुनीम बाबूराम ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि धर्मेंद्र निवासी सराय नूरमहल थाना नारखी फिरोजाबाद और संजय कुमार निवासी असुवाई भरथरा फिरोजाबाद ने कोल्ड स्टोर से आलू खरीद करने व रकम चुकता करने का शपथ पत्र देकर व्यापार किया गया। धर्मेंद्र 16 अगस्त 2016 को आया था और खुद को व्यापारी बताया, इसके बाद व्यापारी शुरू किया तो बीच-बीच में रकम देता रहा, लेकिन षडयंत्र के तहत खरीदारी करने के साथ ही रकम रोकने लगा और देने का विश्वास देता रहा। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हैवानियत की सजा: आठ साल की बच्ची से बलात्कार, 40 दिन में आरोपी को मिला आजीवन कारावास, अर्थदंड भी देना होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस तरह बढ़ती गई रकम 

फरवरी 2017 से अक्तूबर 2018 तक 28 लाख 50 रुपये रोक लिए, इसके बाद खरीदारी बंद कर दी। दबाव बनाने पर बोला कि फर्जी हस्ताक्षरों से शपथ पत्र दिया है, मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते और रकम हड़प कर ली। वहीं मुनीम ने बताया कि संजय ने वर्ष 2013 से व्यापार शुरू किया और 2015 तक लेन देने करता रहा। अगस्त 2016 से दिसंबर 2017 तक धीरे-धीरे रकम को रोकता चला गया। करीब 53 लाख दो हजार रुपये होने पर लेकर फरार हो गया। इसके बाद फोन पर वार्ता होने पर रकम देने का भरोसा दिया गया लेकिन बाद में इनकार कर दिया और रकम हड़प कर ली।

ये भी पढ़ें - Ramcharitmanas Vivad: सपा नेता रोली तिवारी पार्टी से निष्कासित, स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान का किया था विरोध
 

जान से मारने की भी दी धमकी

रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। मुनीम ने बताया कि सदर विधायक का कोल्ड स्टोर है, रकम हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कोल्ड स्टोर से व्यापार करने वाले दो लोगों के खिलाफ 81 लाख से अधिक रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed