फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra: एसटीएफ कर्मी बनकर SSC Exam देने आए परीक्षार्थी से वसूले थे 75 हजार रुपये, पुलिस ने मुख्य आरोपी दबोचा

Thu, 01 Sep 2022 09:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 01 Sep 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Fake STF Officer Arrests By Sadar Police Take 75 Thousand Rupees candidate of van rakshak exam
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सदर स्थित परीक्षा केंद्र पर वन रक्षक की परीक्षा देने आए परीक्षार्थी को सॉल्वर बताकर उससे 75 हजार रुपये वसूल लेने के आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसने खुद को एसटीएफ कर्मी बताकर जेल भिजवाने की धमकी दी थी। अब पुलिस एक अन्य आरोपी प्रबंधक महिला की तलाश कर रही है।


मैनपुरी जिले के गांव खिरिया पीपर, कुरावली निवासी केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के जवान लोकेंद्र के भाई अवनीश 21 अगस्त को वन रक्षक की परीक्षा देने आगरा आए थे। परीक्षा केंद्र सदर के बड़ा उखर्रा स्थित शिक्षा बालिका इंटर कॉलेज था। आरोप के मुताबिक, परीक्षा केंद्र पर चेकिंग के दौरान आधार कार्ड और प्रवेशपत्र एक कर्मचारी ने चेक किया। वो कागजात फर्जी होने की बात कहते हुए अवनीश को सॉल्वर बताने लगा। इसके बाद परिजन से बात करके 75 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए थे। उसने खुद को एसटीएफ कर्मी बताया था। रुपये लेने के बाद ही अवनीश को जाने दिया। अपनी कार से भगवान टाकीज तक छोड़कर गया था। लोकेंद्र ने एडीजी जोन आफिस में शिकायत की। इसके बाद थाना सदर में मुकदमा दर्ज किया गया।
Fake STF Officer Arrests By Sadar Police Take 75 Thousand Rupees candidate of van rakshak exam
पीड़ित परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला

दस्तावेज चेकिंग में लगी थी ड्यूटी

सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया कि आरोपी की धरपकड़ के लिए साक्ष्य संकलन किया गया। इसमें सामने आया कि आरोपी आशुतोष यादव उर्फ आशू है। वह गांव राटौटी, थाना पिढ़ौरा का रहने वाला है। परीक्षा के दौरान आशुतोष की गेट पर ड्यूटी लगी थी। उसे केंद्र पर परीक्षार्थियों के पहचानपत्र आदि चेक करने थे। मगर, उसने अवनीश को रोकने के बाद खुद को एसटीएफ कर्मी बताया। स्कूल प्रबंधक महिला भी उससे मिली हुई थी। 
 
Fake STF Officer Arrests By Sadar Police Take 75 Thousand Rupees candidate of van rakshak exam
पीड़ित परिक्षार्थी के भाई ने की थी शिकायत - फोटो : अमर उजाला

आशुतोष ने ली थी रकम

सीओ ने बताया कि आशुतोष ने ही परीक्षार्थी से रकम ली थी। उसे बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कॉलेज की ओर से ड्यूटी लगाई थी। उसने 14 हजार रुपये प्रबंधक महिला को देने की बात कही है। वहीं अवनीश को परीक्षा दिलाने के बाद अपनी कार से छोड़ने गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fake STF Officer Arrests By Sadar Police Take 75 Thousand Rupees candidate of van rakshak exam
परीक्षार्थी का प्रवेश पत्र - फोटो : अमर उजाला

कार भी की गई बरामद

पुलिस ने उससे 29 हजार रुपये, दो फर्जी नंबर प्लेट और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है। वहीं प्रबंधक महिला के संबंध में साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Fake STF Officer Arrests By Sadar Police Take 75 Thousand Rupees candidate of van rakshak exam
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कार पर लगाई थी फर्जी नंबर प्लेट

पुलिस ने बताया कि आरोपी आशुतोष यादव ने अपनी कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी। उसे यह भी उम्मीद नहीं थी कि पीड़ित मुकदमा दर्ज करा देगा। यही सोचा था कि वह डर की वजह से चुप होकर बैठ जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed