फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा-टूंडला रूट पर मालगाड़ी के दो वैगन डिरेल, बड़ा हादसा होने से बचा

Wed, 09 May 2018 10:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 09 May 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
goods train derail in yamuna bridge railway station agra
पटरी से उतरी मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन के नजदीक मंगलवार सुबह मालगाड़ी पटरी से उतर गई। कोटा से मुगलसराय जंक्शन जा रही मालगाड़ी के डिब्बे के पटरी से उतरने पर न केवल पहिए निकल गए, बल्कि कपलिंग टूटने से यह दो हिस्सों में भी बंट गई। रेलवे ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
goods train derail in yamuna bridge railway station agra
पटरी से उतरी मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला
घटना सुबह तकरीबन साढ़े 11 बजे हुई। यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन पर कोटा से मुगलसराय जा रही मालगाड़ी पटरी से उतर गई। 26 नंबर का डिब्बा पटरी से उतर गया। इसके आगे के पहिए टूटकर निकल गए। पहिए टूटने के साथ ही कपलिंग भी टूट गई, जिससे मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। करीब सौ मीटर तक रेलवे पटरी क्षतिग्रस्त हुई है। 
goods train derail in yamuna bridge railway station agra
पटरी से उतरी मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला
दुर्घटना की खबर मिलते ही रेलवे की टीम मौके पर पहुंच गई। शाम चार बजे ट्रैक पर यातायात सामान्य कर दिया गया। करीब पांच घंटे तक आगरा-एत्मादपुर का यह ट्रैक बाधित रहा। इस दौरान कोटा-पटना एक्सप्रेस एक घंटे लेट हुई। दो मालगाड़ियों को दूसरे ट्रैक से निकाला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
goods train derail in yamuna bridge railway station agra
पटरी से उतरी मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला
एडीआरएम दिलीप कुमार सिंह, डीपीएम डा. संचित त्यागी और डीसीएम आशुतोष सिंह मौके पर पहुंचे। रेलवे ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
goods train derail in yamuna bridge railway station agra
पटरी से उतरी मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला
यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन से दो किमी के दायरे में रेलवे ट्रैक बेहद खराब हालत में है। यहां यार्ड और ट्रैक पर कई बार माल गाड़ी पटरी से उतरने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। रेलवे ने अब तक इस पर सुधार के काम नहीं किए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed