फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या: चीखने पर आरोपी ने मुंह में ठूंसा था दुपट्टा, बचने को किशोरी ने किया था संघर्ष

Mon, 22 Mar 2021 10:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 22 Mar 2021 10:07 AM IST
विज्ञापन
Girl Sexual Assault And Murder In Sikandra Police Station Crime News
किशोरी हत्याकांड: आरोपी राहुल - फोटो : अमर उजाला
आगरा में सिकंदरा क्षेत्र के एक गांव में 14 साल की किशोरी की हत्या सामूहिक दुष्कर्म के बाद हुई थी। पुलिस ने गांव के ही एक युवक को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसका नाबालिग साथी भी पकड़ा गया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने वारदात कबूल कर ली है। युवक एक साल पहले किशोरी के पिता की सब्जी की ठेल पर काम करता था। लॉकडाउन से पहले काम छोड़कर चला गया था। दोनों ने किशोरी को पकड़ने के बाद दुष्कर्म किया। हत्या करके फरार हो गए। बता दें कि सिकंदरा क्षेत्र के गांव की किशोरी शुक्रवार दोपहर को दो बजे शौच के लिए गई थी। शाम चार बजे किशोरी का शव घर से 200 मीटर की दूरी पर स्थित जंगल में तालाब में पड़ा मिला था। उसके गले में दुपट्टा कसा हुआ था। चेहरे पर चोट के पांच निशान थे। ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जाहिर की थी। मामले में हत्या और साक्ष्य मिटाने की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ।
Girl Sexual Assault And Murder In Sikandra Police Station Crime News
हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी, लाल घेरे में आरोपी राहुल - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम के दौरान दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड तैयार कराई गई थी। पुलिस को पहला शक गांव के नशेबाज युवकों पर ही था। इस पर 40 से ज्यादा लोगों को चिह्नित करके पड़ताल की जा रही थी। रविवार को पुलिस को सफलता मिल गई। किशोरी की हत्या बेरहमी से की गई थी, आरोपियों से पुलिस की पूछताछ में पता चला कि किशोरी ने बचने के लिए संघर्ष किया था। राहुल के थप्पड़ मार दिया था। इस पर वो भड़क गया। उसने किशोरी का मुंह और नाक दबा दिए। वहीं नाबालिग साथी ने उसके हाथ-पैर पकड़ लिए। राहुल ने उसके मुंह में दुपट्टा भी ठूंसा। तालाब के पास ले जाकर दुष्कर्म किया। किशोरी की हत्या के बाद शव तालाब में फेंक दिया। इसके बाद फरार हो गए।
Girl Sexual Assault And Murder In Sikandra Police Station Crime News
एसएसपी बबलू कुमार। - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी बबलू कुमार के मुताबिक, आरोपी राहुल लॉकडाउन से पहले किशोरी के पिता के साथ ठेल पर सब्जी बेचता था। उसे प्रतिदिन के हिसाब से 120 रुपये तक मिलते थे। राहुल एक साल पहले किशोरी के घर में झांक रहा था। उसकी बड़ी बहन को बुरी नीयत से देख रहा था। किशोरी के चाचा ने देख लिया था। उसकी पिटाई कर दी थी। तब से वह परिवार से दुश्मनी मान बैठा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Girl Sexual Assault And Murder In Sikandra Police Station Crime News
आगरा में बिटिया की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को जब किशोरी घर से निकली, तब वह उनके घर के पास ही टंकी के सहारे खड़ा था। उसका नाबालिग साथी भी था। जंगल में छिपकर किशोरी का इंतजार करने लगा। जब किशोरी घर जाने लगी तभी राहुल ने पकड़ लिया। अपने साथी को भी इशारा करके बुला लिया। दोनों ने उसे पकड़ लिया। किशोरी ने राहुल के थप्पड़ मार दिया और चीखने लगी। इससे राहुल ने उसके मुंह में दुपट्टा भर दिया, जिससे उसकी आवाज दब गई। हाथ और पैर साथी ने पकड़ लिए। पहले राहुल, फिर नाबालिग ने दुष्कर्म किया। इस दौरान मुंह और नाक दबाकर किशोरी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
Girl Sexual Assault And Murder In Sikandra Police Station Crime News
आगरा में बिटिया की हत्या का घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला
तालाब में शव फेंकने के बाद दोनों जंगल के अंदर मऊ गांव में चले गए। शाम तकरीबन छह बजे वापस घर आए। अपने कपड़े भी बदल लिए। वह किशोरी के घर भी गए। वह इस तरह का व्यवहार करने लगे, जैसे अभी आए हैं। दूसरे दिन अंतिम संस्कार में भी दोनों शामिल हुए थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर नाबालिग और राहुल की कीचड़ में सनी चप्प्लें, पानी का डिब्बा, आरोपियों के घटना के समय पहने कपड़े और मृतका के कपड़े बरामद किए गए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed