फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुझे बर्बाद कर वो खुश है: मैं खुद को खत्म कर रही हूं, आगरा में युवती ने दी जान, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

Tue, 20 Sep 2022 12:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 20 Sep 2022 12:18 PM IST
विज्ञापन
Girl commits suicide after writing suicide note in Agra
युवती ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

आगरा में एक युवती ने सोमवार को आत्महत्या कर ली। सदर क्षेत्र स्थित घर में फंदे से उसका शव लटका मिला। मृतका के परिजन के मुताबिक, युवती ने सुसाइड नोट छोड़ा है। इसमें जिम संचालक के भाई को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। उसने उसे प्यार में धोखा दिया। मानसिक शोषण कर रहा था। इससे परेशान होकर ही युवती ने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।



सदर निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली में नौकरी करता है। सोमवार को वह सिकंदरा गया था। घर पर छोटी बहन अकेली थी। दोपहर दो बजे वह घर लौटा तो बहन दरवाजे के ऊपर जंगले से दुपट्टे से बने फंदे पर लटकी हुई थी। उसे नजदीक के अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घर में एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें बहन ने अपनी मौत के लिए जिम संचालक के भाई अंकित शर्मा को जिम्मेदार ठहराया है। 

Girl commits suicide after writing suicide note in Agra
एसएसपी प्रभाकर चौधरी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी अंकित हिरासत में है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सुसाइड नोट के हस्तलेख मिलान के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
Girl commits suicide after writing suicide note in Agra
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
युवती बीटीसी कर चुकी थी। वह राजस्थान में मामा के घर पर रहकर टैट की तैयारी कर रही थी। अभी हाल ही में वह आगरा आई थी। वह कंपनी बाग स्थित जिम जाने लगी थी। इसी दौरान उसे अंकित शर्मा ने उसे अपने जाल में फंसा लिया। जिम संचालक का भाई अंकित जिम में ट्रेनर है। दोनों भाई साथ में जिम चलाते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Girl commits suicide after writing suicide note in Agra
सुसाइड नोट - फोटो : अमर उजाला
युवती ने सुसाइड नोट में अपना दर्द बयां किया है। उसने लिखा है कि मुझे माफ कर देना मम्मी, अब मैं जीना नहीं चाहती हूं। मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी, जिम जाना। मुझे नहीं पता था कि बाहर कैसे लोग हैं। अंकित शर्मा से मुझे प्यार हो गया। शुरुआत में उसे मैं प्यार नहीं करती थी। उसके पास मेरा नंबर पहुंच गया। उसने मुझे मैसेज किए। सुबह-शाम आने लगा। इस पर बात करने लगी। धीर-धीरे प्यार हो गया। 
विज्ञापन
Girl commits suicide after writing suicide note in Agra
मृतका के परिजनों से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सुसाइड में आगे लिखा, ' आरोपी ने रिलेशनशिप के लिए फोर्स किया, मैंने हामी भर ली। लेकिन उसकी लाइफ में पहले से एक लड़की थी। धोखा अंकित ने दिया, लेकिन रिएक्ट ऐसे करता, जैसे कि सब मेरी गलती है। मैं सब भूलकर आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हूं, लेकिन मुझसे नहीं हो पा रहा है। मेरी लाइफ खराब कर दी। उसके बिना में रह नहीं सकती। किसी और से शादी नहीं कर पाऊंगी। मुझे बर्बाद करके वह अपनी लाइफ में खुश है। अब मैं खुद को खत्म कर रही हूं। जिसका जिम्मेदार अंकित शर्मा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed