फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Giriraj Darshan huge crowd on Diwali in govardhan mathura

Mathura: दिवाली पर गिरिराज दर्शन को उमड़ा आस्था का सैलाब, एसपी ने संभाला मोर्चा

Tue, 25 Oct 2022 03:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 25 Oct 2022 03:48 PM IST
सार

भीड़ के दबाव को देख प्रशासन में खलबली मच गई। एसपी ने स्वयं गोवर्धन पहुंचकर दानघाटी मंदिर पर सुरक्षा का मोर्चा संभाला। सीओ, इंस्पेक्टर ट्रैफिक प्वाइंट पर व्यवस्थाएं संभालते नजर आए।

विज्ञापन
Giriraj Darshan huge crowd on Diwali in govardhan mathura
एसपी ने संभाला मोर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के गोवर्धन में दिवाली पर गिरिराज दर्शन के लिए गोवर्धन में भक्तों को सैलाब उमड़ पड़ा। मानसी गंगा पर दीपदान किया गया। इसके उपरांत दानघाटी मंदिर में दर्शन कर गिरिराज जी की परिक्रमा लगाई गई।
विज्ञापन


भीड़ के दबाव को देख प्रशासन में खलबली मच गई। एसपी ने स्वयं गोवर्धन पहुंचकर दानघाटी मंदिर पर सुरक्षा का मोर्चा संभाला। सीओ, इंस्पेक्टर ट्रैफिक प्वाइंट पर व्यवस्थाएं संभालते नजर आए। आस्था के सैलाब से गिरिराज तलहटी के 21 किमी परिक्रमा मार्ग में मानव श्रृंखला बन गई। तलहटी गिरिराज महाराज के जयघोष से गुंजायमान हो उठी। सूर्य ग्रहण के चलते दिवाली की संध्या को ही विभिन्न प्रांतों के से श्रद्धालु गोवर्धन आ गए, जो गोवर्धन के उपरांत गंतव्य को लौटेंगे। 
विज्ञापन


 

Giriraj Darshan huge crowd on Diwali in govardhan mathura
प्राचीन मुकुट मुखारविंद मंदिर पर जलती रोशनी - फोटो : अमर उजाला
सोमवार की रात दिवाली की संध्या को एक लाख से अधिक श्रद्धालु गोवर्धन पहुंचे। गोवर्धन बरसाना मार्ग, डीग-गोवर्धन पर जाम के हालात बन गए। एसपी ग्रामीण त्रिगुण विशेन  ने मंदिर पर श्रद्धालु भक्तों की सुरक्षा का मोर्चा संभाला। सीओ राम मोहन शर्मा, इंस्पेक्टर नितिन कसाना ने ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू कराई। सौंख रोड पर इंस्पेक्टर क्राइम देवेंद्र सिंह व प्रेम नारायण शर्मा ने ट्रैफिक रूट डायवर्जन कराया। जंगलेश्वर आश्रम के महंत दीनबंधु शास्त्री ने बताया कि दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा होती है, चूंकि इस बार सूर्य ग्रहण के चलते गोवर्धन पूजा बुधवार को होगी। ग्रहण को देखते हुए श्रद्धालु एक दिन पहले ही गोवर्धन आ चुके हैं। 

 

Giriraj Darshan huge crowd on Diwali in govardhan mathura
मुखारविंद मंदिर - फोटो : अमर उजाला

रंग बिरंगी रोशनी से सजाए गए मंदिर

दिवाली पर गोवर्धन के प्रमुख मंदिर रंग बिरंगी रोशनी से सजाए गए। प्राचीन मुकुट मुखारविंद मंदिर पर जलती रोशनी और मानसी गंगा के पानी पर गिरती किरणें मंदिर की सुंदरता में चार चांद लगा रही थीं। दानघाटी मंदिर भी रोशनी से चकाचौंद नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed