फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सदन में आपकी आवाज उठाने में पीछे रहे आपके सांसद, तस्वीरों में जानें पूरा रिपोर्ट कार्ड

Fri, 18 Jan 2019 04:21 PM IST
मुकेश कुमार चंद्रमोहन शर्मा, अमर उजाला, आगरा
चंद्रमोहन शर्मा, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Jan 2019 04:21 PM IST
विज्ञापन
general election 2019 MPs performance Report card of Agra zone
प्रतीकात्मक तस्वीर

जिन सांसदों को आपने अपना प्रतिनिधि चुनकर संसद में भेजा, वे आपके मुद्दों को उठाने में पीछे रहे। ब्रज के छह सांसदों का रिपोर्ट कार्ड देखकर तो यही लगता है कि उतने सवाल नहीं उठाए गए, जितने की जरूरत थी। लोकसभा के सभी सांसदों का पांच साल में प्रश्न करने का औसत 285 है, जबकि ब्रज का कोई भी सांसद 225 तक भी नहीं पहुंचा है। ऐसे भी सांसद हैं, जिनकी सदन में हाजिरी 40 फीसदी से भी कम है। 



हाईकोर्ट बेंच, एयरपोर्ट समेत तमाम मुद्दे हैं ब्रज में जिनकी मांग लंबे समय से उठ रही है। आलू की खेती, कांच उद्योग, जूता उद्योग की तमाम समस्याएं हैं जिन्हें लेकर लोग आए दिन सड़कों पर उतरते हैं। संसद में होने वाली बहस में हिस्सा भी इन सांसदों ने कम ही लिया। वेबसाइट पीआरएस.ओआरजी पर इसका लेखाजोखा है। तस्वीरों में देखिए पांच साल में आपके सांसद की संसद में परफॉरमेंस कैसी रही है...।  

general election 2019 MPs performance Report card of Agra zone
सांसद रामशंकर कठेरिया
आगरा के सांसद रामशंकर कठेरिया ने कहा कि संसद में मामले तो बहुत उठाए हैं लेकिन संवैधानिक पद होने के कारण वह हाईलाइट नहीं हुए हैं। पासपोर्ट कार्यालय, हाईकोर्ट खंडपीठ, एयरपोर्ट, बैराज, बस अड्डा, फ्लाईओवर, हाईवे आदि तमाम मामले उठाए हैं। इनमें से अधिकांश काम पूरे हो चुके हैं। कुछ योजनाएं पूरी होने के कगार पर हैं और कुछ के काम शुरू हो रहे हैं।
general election 2019 MPs performance Report card of Agra zone
सांसद बाबूलाल चौधरी

फतेहपुर सीकरी से भाजपा सांसद चौधरी बाबूलाल का कहना है कि मैंने अपने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है। क्या सवाल संसद में उठाए, इसका ब्योरा मैं अभी तो नहीं, लेकिन कुछ दिन बाद जनता की अदालत में रख दूंगा। हाईकोर्ट खंडपीठ की मांग से लेकर एयरपोर्ट, स्टेडियम सहित कई मांग उठाई हैं। मेरे संसदीय क्षेत्र में बहुत काम हुए हैं और काम जारी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
general election 2019 MPs performance Report card of Agra zone
सांसद हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी ।
विज्ञापन
general election 2019 MPs performance Report card of Agra zone
अक्षय यादव - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद से सपा सांसद अक्षय यादव। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed