फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपीः 'बीमार' सरकारी व्यव्यथा' पलंग पर नहीं चादर, गंदगी में इलाज, देखें तस्वीरें

Fri, 11 Oct 2019 11:29 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 11 Oct 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
Garbage in Treatment Room of Sn Medical College Agra
बिना चादर के पलंग पर भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला
एसएन मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में बेसमेंट-सीढ़ियों के नीचे कचरा और वार्ड में कबाड़ भरा हुआ है। साफ-सफाई चौपट हाल में है। बेड पर चादर तक नहीं है। मरीज-तीमारदारों से पता चला कि 24 घंटे में एक बार ही सफाई होती है।
Garbage in Treatment Room of Sn Medical College Agra
सीढ़ियों के नीचे पड़ा मेडिकल कचरा - फोटो : अमर उजाला
बाल रोग विभाग की दूसरी मंजिल के तीन वार्ड में कबाड़ भरा हुआ है। एक में मशीन-उपकरण और दो में बेड समेत अन्य का कबाड़ है। बेसमेंट डलावघर बना हुआ है। कचरे को बेसमेंट और इमारत के बाहर फेंका जा रहा है। वार्ड-शौचालय गंदे मिले। यहां गंदगी से तीमारदारों का बुरा हाल है। बच्चों में बीमारी का भी खतरा है। मरीजों के बेड पर चादर नहीं बिछी थी। पूछने पर तीमारदारों ने बताया कि घर से चादर लाकर बिछाते हैं। वार्ड में एक बार ही सफाई होती है। चिकित्सकों से पता चला कि सफाई कर्मचारी सुनवाई नहीं करते।
Garbage in Treatment Room of Sn Medical College Agra
मदर्स कक्ष के अंदर भरे उपकरण - फोटो : अमर उजाला
मदर्स कक्ष पर ताला लगा है, इसके अंदर उपकरण भरे हुए हैं। चिकित्सकों से पता चला कि एनएचएम के तहत मदर्स कक्ष का बजट न आने के कारण यह प्रकल्प शुरू नहीं हुआ है। इसमें बंद उपकरण-मशीन को खराब बताया गया, लेकिन वह नए प्रतीत हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Garbage in Treatment Room of Sn Medical College Agra
सी़ढ़ियों पर फैला कचरा - फोटो : अमर उजाला
प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा से जब इस संबंध में सवाल-जवाब किए तो उन्होंने कहा। सवाल: बाल रोग विभाग के बेसमेंट में और गेट के बाहर कचरा फेंका जा रहा है। वार्ड में कबाड़ भरा हुआ है। जवाब: वार्ड से कबाड़ हटाकर स्टोर रूम में रखवाने को निर्देशित करता हूं, बेसमेंट में कचरा फेंकने पर सफाई प्रभारी को तलब करूंगा।
विज्ञापन
Garbage in Treatment Room of Sn Medical College Agra
एसएन मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला
सवाल: बेड पर चादर तक नहीं बिछाए जा रहे, मदर्स कक्ष में मशीन-उपकरण भी कबाड़ की तरह भर दिए हैं। जवाब: चादर बिछाने के पहले भी निर्देश दे चुका हूं, फिर भी ऐसा नहीं हो रहा तो स्टाफ नर्स से स्पष्टीकरण मांगता हूं। मदर्स कक्ष में मशीन-उपकरण किस तरह के हैं, इसकी विभागाध्यक्ष से रिपोर्ट मांगूंगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed