फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गैंगस्टर की तलाश: छह दिन बाद भी नहीं लगा सुराग, पकड़ने के लिए पुलिस ने कोर्ट के बाहर बिछाया जाल

Tue, 19 Jul 2022 06:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Jul 2022 06:28 AM IST
विज्ञापन
Gangster escape in agra Police laid a trap outside the court to catch
दीवानी से गैंगेस्टर फरार - फोटो : अमर उजाला
आगरा दीवानी से फरार गैंगस्टर विनय श्रोत्रिय छह दिन दिन बाद भी पुलिस के हाथ नहीं आ सका है। मगर, उसके सहयोगी समर्पण की तैयारी कर रहे हैं। उनके फिरोजाबाद कोर्ट में आने की सूचना पर पुलिस ने भी घेराबंदी कर रखी है।


फिरोजाबाद के लाइनपार थाना क्षेत्र का रहने वाला विनय श्रोत्रिय जिला जेल में निरुद्ध था। बुधवार को उसे कोर्ट पेशी पर लाया गया था। वह सिपाही की लापरवाही की वजह से साथियों की मदद से भाग निकला था। मामले में चौकी प्रभारी दीवानी अंकुज धामा ने मुकदमा दर्ज कराया। इसमें हेड कांस्टेबल अनुज प्रताप सिंह, आरक्षी अनुराग राणा, सोनू कुशवाहा, गैंस्टर विनय श्रोत्रिय, छोटे उर्फ रिषभ राजपूत, राहुल, मिंटा यादव और रवि यादव और अन्य व्यक्ति आरोपी बनाए थे। पुलिस ने सोनू कुशवाहा को जेल भेज दिया था। अनुज प्रताप को जमानत मिल गई थी। पुलिस गैंगस्टर सहित उसके अन्य साथियों की तलाश में दबिश दे रही है।
Gangster escape in agra Police laid a trap outside the court to catch
गैंगस्टर विनय श्रोत्रिय - फोटो : अमर उजाला
पुलिस विनय की तलाश में मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, हाथरस, अलीगढ़ गई, लेकिन वो हाथ नहीं आ सका। आरोपी पर आईजी नचिकेता झा 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर चुके हैं। उसके मथुरा होते हुए दिल्ली और हरियाणा की तरफ जाने की आशंका है। 
 
Gangster escape in agra Police laid a trap outside the court to catch
न्यायालय के गेट पर चस्पा बदमाशों के पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
इस पर एक टीम को वहां भेजा गया है। पुलिस को पता चला है कि आरोपी के सहयोगी फिरोजाबाद कोर्ट में समर्पण की फिराक में हैं। ऐसे में पुलिस दो दिन से कोर्ट परिसर के बाहर तैनात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gangster escape in agra Police laid a trap outside the court to catch
पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान - फोटो : अमर उजाला
पुलिस गोपनीय तरीके से भी आरोपियों पर नजर रख रही है। गैंगस्टर के साथियों को घूमते हुए देखा गया था। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि आरोपी गैंगस्टर और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम लगी हैं। जल्द ही सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
Gangster escape in agra Police laid a trap outside the court to catch
मौके पर पहुंचे आईजी नचिकेता झा - फोटो : अमर उजाला
बता दें आगरा में कोर्ट परिसर से फरार हुए गैंगस्टर विनय श्रोत्रिय का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। आईजी रेंज नचिकेता झा ने फरार गैंगस्टर विनय पर 50 हजार का इनाम घोषित किया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed