फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोगों ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, सरहद पर बर्फ में गिरने से गई थी जान

Sun, 09 Jun 2019 05:08 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 09 Jun 2019 05:08 PM IST
विज्ञापन
Funeral of BSF jawan Ramesh chandra chahar in agra
सैन्य सम्मान के साथ बीएसएफ जवान का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी के गांव सलेमाबाद निवासी बीएसएफ में तैनात सूबेदार रमेश चंद चाहर का पार्थिक शरीर शनिवार रात 10 बजे गांव पहुंचा। सैनिक सम्मान के साथ रात में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे अनिल ने मुखाग्नि दी। इससे पहले सैन्य टुकड़ी ने उन्हें सलामी दी। देश सेवा में जान गंवाने वाले वीर सपूत को अंतिम विदाई देते वक्त हर किसी की आंखें छलक आईं। 
Funeral of BSF jawan Ramesh chandra chahar in agra
रात करीब 10 बजे गांव लाया गया पार्थिव शरीर - फोटो : अमर उजाला
बीएसएफ के सूबेदार रमेश चंद चाहर (52) जम्मू कश्मीर में ड्यूटी के दौरान बर्फ में फिसलकर गिर गए थे। घायल होने पर उन्हें साथी जवानों ने सेना के अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान उनकी सांसें थम गईं। शनिवार रात उनका पार्थिव शरीर जैसे ही गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी प्रकाशी देवी का रो रोकर बुरा हाल था। 
Funeral of BSF jawan Ramesh chandra chahar in agra
शहीद जवान को श्रद्धांजलि देते सांसद राजकुमार चाहर - फोटो : अमर उजाला
सूबेदार के बड़े भाई मंगल सिंह चाहर ने गर्व के साथ कहा कि देश की रक्षा करते हुए मेरा भाई शहीद हुआ है। इस दौरान सांसद राजकुमार चाहर, पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल, विधायक चौधरी उदयभान सिंह, सपा नेता सुरेंद्र चौधरी, आरएसएस नेता अभिषेक फौजदार, ग्याप्रसाद शर्मा, उप जिला अधिकारी बीके गुप्ता समेत कई ने पार्थिक शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए परिजनों को सांत्वना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Funeral of BSF jawan Ramesh chandra chahar in agra
शहीद को नम आंखों से दी अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कश्मीर में शहीद हुए बीएसएफ जवान रमेश चंद्र चाहर को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने आगरा निवासी शहीद जवान के शोक संतप्त परिवारीजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है।
विज्ञापन
Funeral of BSF jawan Ramesh chandra chahar in agra
शहीद की पत्नी और बेटी को ढांढस बंधाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
बीएसएफ सूबेदार रमेश चंद्र चाहर के दो पुत्र और एक पुत्री हैं, जिनकी शादी अभी नहीं हुई है। कुछ दिन पहले बड़ा बेटा अनिल चाहर पुलिस में भर्ती हुआ है। उसकी शादी की तैयारी के लिए सूबेदार रमेश चंद बात कर रहे थे। इसके बाद बेटी के हाथ पीले करने की घर में बोल रहे थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed